बॉलीवुड

इन शादीशुदा बॉलीवुड स्टार्स ने छोटी उम्र की लड़कियों से बनाए संबंध, बेवफाई से तंग पत्नियों ने तोड़े दशकों पुराने रिश्ते

आइए जानते हैं उन जोड़ियों के बारे में जिनके रिश्ते अफेयर्स के चलते टूट गए।
2 min read
May 28, 2018
bollywood celebrities take divorse with there patrners
bollywood celebrities take divorse with there patrners

बॅालीवुड स्टारर्स की फैमिली आज के वक्त में उतनी ही मशहूर है जितने की बॅालीवुड सेलेब्स। शाहरुख खान की पत्नी गौरी खान भले ही इस इंडस्ट्री की न हो लेकिन इसके बावजूद उनको लेकर आए दिन खबरे सामने आती रहती हैं। इंडस्ट्री में कई ऐसे स्टार्स ऐसे हैं जिन्होंने काफी पहले शादी कर ली लेकिन अक्सर अफेयर्स के चलते लाईमलाइट में आते रहते हैं। लेकिन बात तब बड़ जाती है जब इस कारण रिश्ते टूट जाते हैं। इसका सबसे बड़ा उदाहरण हाल मे अर्जुन रामपाल और उनकी पत्नी मेहर जेसिया हैं। आज ही दोनों ने ये बयान जारी कर दिया कि वह एक दूसरे को तलाक दे रहे हैं। इसी तरह आइए जानते हैं उन जोड़ियों के बारे में जिनके रिश्ते अफेयर्स के चलते टूट गए।

अरबाज खान और मलाइका अरोड़ा

अरबाज खान और मलाइका अरोड़ा खान ने साल 1998 में शादी की थी। दोनों का रिश्ता 20 साल चला लेकिन अचानक दोनों की अफेयर्स की खबरें चर्चा में आने लगी जिसके बाद। बताया जाता है कि यह रिश्ता तब टूटा जब मलाइका का अफेयर अर्जुन कपूर से था।

सैफ अली खान और अमृता सिंह

सैफ अली खान और अमृता सिंह का रिश्ता भी काफी साल चला था। लेकिन कहा जाता है कि सैफ का अफेयर इटेलियन मॅाडल रोजा से था जिसकी वजह से सैफ और अमृता अलग हो गए थे।

बोनी कपूर और मोना कपूर

बोनी कपूर और मोना कपूर का रिश्ता काफी पुराना था। अर्जुन जब काफी छोटे थे तब ही बोनी कपूर का दिल श्रीदेवी पर आ गया था और वह उनसे शादी करना चाहते थे। यही कारण था कि मोना ने उनसे अलग होने का फैसला कर लिया था।

आमिर खान और रीना दत्त

बॅालीवुड एक्टर आमिर खान ने काफी छोटी उम्र में रीना दत्त से शादी कर ली थी। लेकिन फिल्म लगान की शूटिंग के दौरान आमिर का दिल असिसटेंट डायरेक्टर रही किरण राॅव पर आ गया था।

Published on:
28 May 2018 02:43 pm