बॉलीवुड

बॉलीवुड की इन LGBT पर केंद्रित फिल्मों ने लोगों को अपनी सोच बदलने पर किया मजबूर, आपने देखी क्या यें फिल्में

बॉलीवुड फिल्मों को समाज का आइयना बताया जाता है, वहीं ये फिल्में भी समाज की कुरीतियों को सामने लाने में पीछे नहीं हटती है। LGBT समुदाय को लेकर भी बॉलीवुड कई फिल्में बना चुका है, जिसके बारे में हम आपको बताने जा रहे है।
2 min read
• •
Updated: 18 Aug 2021, 1:04 PM IST
lgbt.jpg

हमारे देश में विभिन्न समुदायों के लोग रहते है। जिनकों ध्यान में रखते हुए सुप्रीम कोर्ट व हाईकोर्ट समय समय पर अपने फैसले सुनते रहते हैं। वही सुप्रीम कोर्ट ने सितंबर 2018 में एक ऐतिहासिक फैसला सुनाया था। जिसमें समलैंगिक संबंधों को अपराध बनाने वाली धारा 377 को रदद् कर दिया था। जिससे खुश होकर LGBT समुदाय के लोगों ने इस दिन को इंडिपेंडेंट डे के रूप में मनाया था। साथ ही कोर्ट ने यह भी कहा था कि हमें तो इस समुदाय से मांफी मांगनी चाहिए कि इतनें सालों से इन लोगों को सामान्य अधिकारों से वंचित रखना पड़ा। होमोसेक्सुअल को लेकर कई एनजीओ और सोशल एक्टिविस्ट ने संघर्ष किया। साथ ही बॉलीवुड ने भी कई फिल्मों के जरिये समय समय उनके दर्द को बयां किया। आईये जानती है LGBT पर बनी बॉलीवुड की उन फिल्मों के बारे में जिन्होंने समाज को अपनी सोच को बदलने पर मजबूर कर दिया।

शुभ मंगल ज्यादा सावधान

आयुष्मान खुराना की फ़िल्म "शुभ मंगल ज्यादा सावधान" में भी समलैंगिक संबंधों को एक बार फिर से उठाया हैं और लोगों को अपना नज़रिया बदलने के लिए इस फ़िल्म के माध्यम से एक मैसेज दिया हैं।हम आपकों बता दे कि इस मूवी में 2 बालिगों के प्यार को समाज बड़ी घृणा से देखता हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए आज हम आपकों बताएंगे इन बॉलीवुड फिल्मों के बारे में जिसमें LGBT समुदाय की भावनाओं और उनके साथ हुए खिलवाड़ को दर्शया है।

बॉम्बे टॉकीज

2013 में आई बॉम्बे टॉकीज में भी गे कपल के रिश्ते को दर्शाया गया है। इसका रोल रणदीप हुड्डा सकीब सलीम ने किया कि फ़िल्म भी समलैंगिक रिश्ते को लेकर समाज को जागरूक करती है।

अलीगढ़

अन्य मूवी की भांति ही मनोज बाजपेयी की इस मूवी ने लोगों को हिला कर रख दिया था। उनकी शानदार एक्टिंग ने सभी का दिल जीत लिया था। आपकों बता दे कि इस फ़िल्म में अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी के एक गे प्रोफेसर की कहानी को दर्शाया है।

कपूर एंड संस

2016 में आलिया भट्ट, फवाद खान व सिध्थार्थ मल्होत्रा की फ़िल्म कपूर एंड संस शानदार फ़िल्मों में से एक थी। इस मूवी में फवाद खान ने गे का रोल प्ले किया था। इस मूवी ने अपने शानदार विचारों से लोगों के दिलों में जगह बनाई थी।

फायर

बात करें फायर फ़िल्म की तो इस फ़िल्म में भी LGBT समुदाय के लोगों की कहानी को दर्शाया गया हैं। इस फ़िल्म में लेस्बियन रिश्ते को दर्शाया गया है। जिसके लीड रोल में शबाना आज़मी और नंदिता दास हैं।

फ़ैशन

बात करें कंगना रनौत और प्रियंका चोपड़ा की 2008 में आई फ़ैशन मूवी की तो इसमें समीर सोनी ने गे का रोल प्ले किया है। जिसकों समाज एक्सेप्ट नहीं करता और उसे अपनी पहचान बदलने को मजबूर करता है।

दायरा

बॉलीवुड में इन मुद्दों को आजकल से नहीं बल्कि 90 के दशक से दिखाया जा रहा है और यह फ़िल्म भी 1997 में आई थी। इस मूवी को अनमोल पालेकर ने निर्देशित किया है। इस मूवी में गाँव की लड़की की कहानी है। जो पुरूष बनने को मजबूर होती है तो क्रोस ड्रेसिंग को लेकर समाज के नजरिये को इस मूवी में बखूबी दिखाया गया हैं।

Published on:
Also Read
View All
Ramayana Review: रणबीर कपूर की परफॉर्मेंस पर फिदा हुईं ‘ये जवानी है दीवानी’ की एक्ट्रेस, रामायण देखकर बोलीं पूर्णा जगन्नाथन- ‘मैग्नेटिक परफॉर्मेंस’

‘रामायण’ के वर्ल्ड प्रीमियर के बाद कैलिफोर्निया में कंटेंट क्रिएटर से मिले रणबीर कपूर, बोले- ‘बस मेहनत करते रहो’

‘बड़ी जाहिलों जैसी बात है’, ‘आदिपुरुष’ के गानों की ‘रामायण’ से तुलना और आलोचना पर भड़के मनोज मुंतशिर

‘रोमांटिक डिनर और मूवी नाइट्स पीछे छूट गईं’, बेटे के जन्म के बाद विक्की कौशल संग बदली जिंदगी पर बोलीं कैटरीना कैफ

‘मैंने कभी पैसे नहीं लिए’, पटाखों के खिलाफ अभियान के लिए चार्ज करने पर बोलीं दीया मिर्जा