
हम ऐसे समय में जी रहे हैं जहां पर अंग्रेजी भाषा बोलना ना सिर्फ एक स्टेटस सिम्बल है बल्कि आपके इंटेलिजेंस को भी आपके अंग्रेजी के हिसाब से नापा जाता है। जिस इंसान को अंग्रेजी ज्यादा आती है उसे ज्यादा समझदार समझा जाता है। इस सोच के साथ हिंदी बोलने वाली हर पीढ़ी संघर्ष कर रही है। ऐसे में बॉलीवुड में भी कुछ ऐसे कलाकार हैं जिन्हें अंग्रेजी नहीं आती है और वह ज्यादातर हिंदी भाषा बोलते हुए नजर आते हैं। इन सेलिब्रिटीज की खास बात यह है कि अंग्रेजी भाषा नहीं आने के कारण ये जरा भी शर्मिंदगी या असहज महसूस नहीं करते हैं और अपनी मातृभाषा में अपने विचार प्रकट करते हैं।
कंगना रनौत
अपने बेबाक़ अंदाज से लोगों के दिलों में जगह बनाने वाली मशहूर अभिनेत्री कंगना रनौत अग्रेजी भाषा में थोड़ी कच्ची है। अपनी अग्रेजी के लिए वह ट्रोल भी हो चुकि है। कंगना इंग्लिश न बोलने पर शर्मिंदगी महसूस नहीं करती हैं। वहीं कंगना हिंदी भाषा बोलने के लिए गर्व महसूस करती हैं। उन्हें लगता है कि भाषा चाहें कोई भी हो बस उसे लोगों के सामने प्यार से एक्सप्रेस करना आना चाहिए। साथ ही
अक्षय कुमार
बात करें अक्की यानि अक्षय कुमार की तो वह भी हिंदी को ज्यादा महत्व देते हैं। ऐसा नहीं हैं कि अक्षय को इंग्लिश बिल्कुल भी नहीं आती है। बस उन्हें हिंदी बोलना ज्यादा पसंद है और आज के युवाओं को हिंदी बोलने के लिए भी प्रेरित करते है।
नवाजुद्दीन सिद्दीकी
बॉलीवुड के सुपरस्टार की लिस्ट में शामिल नवाजुद्दीन सिद्दीकी भी हिंदी बोलना पसंद करते है। उन्होंने अपने काम से ही बॉलीवुड में अपना नाम कमाया हैं। आपको बता दें कि सिद्दीकी को भी इंग्लिश बोलना कम आती हैं। लेकिन वो हिंदी बोलकर ही लोगों के दिलों में जगह बना लेते हैं।
हेमा मालिनी
फ़िल्म अभिनेत्री से राजनीति में अपने पैर जमाने वाली हेमा मालिनी भी अंग्रेजी के जगह हिंदी में संवाद करना पसंद करती है, इसके साथ ही वह हिंदी बोलने पर गर्व महसूस करती हैं। वह इंग्लिश बोलने में खुद को थोड़ा असहज फील करती हैं। यही कारण है कि वह इंग्लिश बोलने से ज़्यादातर बचती नज़र आती है।
करिश्मा कपूर
करिश्मा कपूर का भी नाम उस लिस्ट में शामिल हैं। जो इंग्लिश बोलना कम पसंद करती हैं। वो भी ज्यादातर लोगों से हिंदी में ही बात करना पसंद करती है। आपको बता दें कि करिश्मा ने अपने स्कूल की पढ़ाई भी पूरी नहीं की थी और बॉलीवुड में कदम रख लिया था।
धर्मेंद्र सिंह
बात करें शोले मूवी के वीरू की तो वह भी अपनी हिंदी भाषा से बेइंतहा प्यार करते है और लोगों से हिंदी में ही बात करते है। उन्हें नहीं लगता कि इंग्लिश न बोलना उनके लिए शर्मिंदगी की बात हैं।