बॉलीवुड

बॉलीवुड के पसंदीदा स्टार कहां मनाने जा रहे हैं नया साल- जानें इसके बारें में

एक्ट्रेस सारा अली खान इन दिनों मालदीव में छुट्टियां मना रही हैं, करीना कपूर खान स्विट्जरलैंड में मना रही है नया साल

3 min read
,,,,,,

नई दिल्ली। न्यू इयर का समय ज्यों ज्यों नजदीक आ रहा है हर कोई इसे सेलिब्रेट करने के लिये कहीं खास जगह पर जाने का प्लान बना रहे है। इसमें बॉलीवुड सेलेब्स भी पीछे नही है। वो भी नये साल का स्वागत करने के लिये तरह तरह के प्लान बना रहे है। कि इस बार नया साल कहां और कैसे सेलिब्रेट करना है.. तो हम आपको बता रहे है कि कुछ सितारों के बारे में जो नया साल मनाने के लिये कहां जा रहे हैं. जानें इन सेलेब्स के न्यू ईयर प्लान के बारे में ...

राजकुमार राव

बॉलीवुड एक्टर राजकुमार राव अपने गर्लफ्रेंड के साथ इन दिनों नीदरलैंड और स्विट्जरलैंड का आनंद उठा रहे है। जिससे यही अनुमान लगाया जा रहा है कि ये जोड़ी नया साल यहीं पर सेलिब्रेट करेगी।

सारा अली खान

बॉलीवुड एक्ट्रेस सारा अली खान इन दिनों मालदीव में छुट्टियां मना रही हैं, लेकिन खबरों के अनुसार वो नए साल में अपने घर वापस लौट आएंगी और अपने घर में ही नया साल मनाएंगी।

आयुष्मान खुराना

जानकारी के मुताबिक आयुष्मान खुराना अपनी पत्नी ताहिरा कश्यप के साथ USA में नया साल मनाने वाले हैं।

सैफ अली खान और करीना कपूर खान

सैफ अली खान अपनी पत्नी करीना कपूर खान और बेटे तैमूर अली खान के साथ इस बार नया साल स्विट्जरलैंड में मानने वाले हैं, जिसके लिए वे स्विट्जरलैंड पहुंच चुके हैं। करीना ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर स्विट्जरलैंड की कुछ तस्वीरें भी शेयर की हैं अभी हाल ही में अनुष्का शर्मा ने भी स्विट्जरलैंड की तस्वीरे सांक्षा की थी।

अक्षय कुमार

अक्षय कुमार ने एक इंटरव्यू में बताया था कि इस बार वह अपने परिवार के साथ केप टाउन में नया साल सेलिब्रेट करने वाले हैं।

संजय दत्त

जानकारी के मुताबिक संजय दत्त अपने परिवार के साथ इस बार नया साल दुबई में मनाने वाले हैं।

शिल्पा शेट्टी

इन दिनों शिल्पा शेट्टी अपने परिवार के साथ लंदन में हैं। वह क्रिसमस मनाने के लिए लंदन गई थीं और अब ऐसी उम्मीद की जा रही है कि इस बार वह लंदन में ही नया साल मनाने वाली हैं।

ऋतिक रोशन

बताया जाता है कि ऋतिक रोशन इस बार अपने परिवार के साथ फ्रांस में नया साल मनाने वाले हैं।

Published on:
30 Dec 2019 04:20 pm
Also Read
View All

अगली खबर