बॉलीवुड

इन मशहूर सितारों ने देखी थी अपने ही बच्चों की दर्दनाक मौत, एक का तो 5 साल का बेटा छत से जा गिरा और…

बॅालीवुड इंडस्ट्री में ऐसे कई सितारे हैं जिनके बच्चों ने उनके सामने दम तोड़ दिया। तो आइए जानते हैं उन स्टार्स के बारे में...

2 min read
Aug 22, 2019
इन मशहूर सितारों ने देखी थी अपने ही बच्चों की दर्दनाक मौत, एक का तो  5 साल का बेटा छत से गिरा और...
इन मशहूर सितारों ने देखी थी अपने ही बच्चों की दर्दनाक मौत, एक का तो 5 साल का बेटा छत से गिरा और...

बॅालीवुड स्टार्स की प्रोफेशनल लाइफ तो सभी के सामने होती हैं। लेकिन कुछ दर्द ऐसे होते हैं जो स्टार्स कभी बयां नहीं कर पाते हैं। एक इंसान के लिए माता-पिता बनना एक बहुत बड़ी बात होती है। ऐसे में कुछ स्टार्स ऐसे हैं जिन्होंने अपने बच्चों को खोया है। जी हां, बॅालीवुड इंडस्ट्री में ऐसे कई सितारे हैं जिनके बच्चों ने उनके सामने दम तोड़ दिया। तो आइए जानते हैं उन स्टार्स के बारे में...

गोविंदा ( govinda )

बॉलीवुड के सबसे लोकप्रिय अभिनेता और फेमस कॅामेडियन स्टार गोविंदा अपने फैंस को तो हंसाते रहे लेकिन अपनी पर्सनल लाइफ में उन्होंने जो खोया इसका आप अंदाजा भी नहीं लगा सकते। दूसरों को हंसाने वाले स्टार का एक दौर ऐसा भी था जब उन्होंने अपनी 4 साल की बेटी को खो दिया था। आपको बता दें उनकी यह बेटी वक्त से पहले पैदा हुई थी। इसलिए छोटा सा सफर ही तय कर पाई।

काजोल ( kajol )

बी-टाउन की मशहूर एक्ट्रेस काजोल भी ऐसे ही दुख से गुजर चुकी हैं। जानकारी के अनुसार2011 में बॉलीवुड अभिनेत्री काजोल ने एक्टोपिक गर्भधारण कराया था। जिसके बाद उनका गर्भपात हो गया था। इस कारण से उन्हें ऑपरेशन भी करवाना पड़ा था।

आमिर खान ( aamir khan )

बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान आज तीन बच्चों के पिता हैं। लेकिन एक दौर ऐसा भी था जब उन्होंने अपने एक बच्चे को खो दिया था। बेहतरीन अभिनेताओं में शामिल आमिर खान की बीवी गर्भवती थी। लेकिन किसी वजह से उनका गर्भपात हो गया था। इसके बाद आमिर कई दिनों तक दुखी और अकेले रहते थे।

प्रकाश राज ( prakash raj )

साउथ और बॅालीवुड के मशहूर स्टार प्रकाश राज ने कई सुपरहिट फिल्में दी है। बता दें उनका 5 साल का बेटा पतंग उड़ाते समय गिर गया था। इसके बाद चोट लगने से उसकी मौत हो गई थी।

Published on:
22 Aug 2019 09:11 am
Also Read
View All
ओम पुरी की Ex-wife सीमा कपूर ने खोले जिंदगी के पुराने पन्ने, बोलीं- ‘मैंने अपने अजन्मे बच्चे से बातें कीं’

सारा अली खान ने मनाया पाकिस्तानी अभिनेत्री कुबरा खान का जन्मदिन, दादी शर्मिला टैगोर भी आईं नजर, वीडियो वायरल

शेखर सुमन के शो से दूर रहने की जब मंत्री को मिली चेतावनी, तत्कालीन PM ने काफिला रोक की थी मुलाकात

जिस भाई पर हुआ धारदार हथियार से हमला, उनके साथ कैसा है पंकज त्रिपाठी का रिश्ता? क्यों रहते हैं गांव में अलग

Shekhar Suman: सोनिया गांधी के ममता बनर्जी को कांग्रेस ज्वाइन करने के प्रस्ताव पर शेखर सुमन ने ली चुटकी, बोले- कहीं तुम्हारे 2-4 ना भाग जाएं