बॉलीवुड

Happy Diwali: बॉलीवुड सितारे बांटते हैं करोड़ों के उपहार, कौन-क्या देता है? यहां जानें

आम आदमी जहां दीयों की रोशनी से अपने आस-पास के अंधेरे को रोशनी से भर देता है, वहीं फिल्म सितारे इसे अपनी सम्पन्नता से और ज्यादा जगमग बना लेते हैं...
2 min read
• •
Updated: 18 Oct 2017, 1:15 PM IST
stars gift
stars gift

वे जमीनी सितारे हैं। अपने धन-दौलत और शोहरत के दम-खम पर वे अपने इर्द-गिर्द हर तरह की रोशनी समेट लेना चाहते हैं। ऐसे में अमावस की अंधेरी रात को आम आदमी जहां दीयों की रोशनी से अपने आस-पास के अंधेरे को रोशनी से भर देता है, वहीं हमारे फिल्म सितारे इसे अपनी सम्पन्नता से और ज्यादा जगमग बना लेते हैं। वैसे तो दीवाली आम आदमी के लिए खरीदारी का बड़ा मौका बनकर आती है, पर हमारे फिल्मी सितारों के लिए यह एक बड़ा बहाना बन जाती है।

प्रियंका चोपड़ा कहती हैं, ‘बचपन से जैसे यह आदत बन गई है। पूरे साल देश-विदेश की आउटडोर शूटिंग के दौरान ढेर सारी खरीदारी करती हूं, फिर भी न जाने क्यों दीवाली आने से पहले आज भी जेहन में यही खयाल आता है कि इस मौके पर क्या कुछ खास खरीदूं। मेरी खरीदारी में ज्वैलरी और कपड़े तो होते ही हैं। इसके अलावा ‘चाइल्ड होम’ के बच्चों के लिए भी गिफ्ट खरीदती हूं। यही मौका है, जब अपनों को उपहार देने का अच्छा मौका मिल जाता है।’

अभिनेत्री सुष्मिता सेन मां काली की परम भक्त हैं। बंगभाषी दीवाली के दिन देवी काली की भी आराधना करते हैं। सुष्मिता को अपने दोस्तों के लिए खरीदारी करने में बहुत मजा आता है, ‘सच कहूं, तो मेरी यह शॉपिंग बहुत पहले से शुरू हो जाती है। यूं तो हमारे यहां दुर्गा पूजा पर भी उपहार देने का रिवाज है, पर दीवाली मेरे लिए स्पेशल बन जाती है। मेरे दोस्तों की लंबी फेहरिस्त है। इसके अलावा कई सामाजिक संगठन हैं, जिनके जरिए या खुद मैं अपनी शुभकामनाएं आम आदमी तक पहुंचाने की कोशिश करती हूं। इनकी पसंद और रुचि के मुताबिक इस मौके पर इन्हें कुछ गिफ्ट देना मुझे पसंद है। यही वजह है कि दीवाली के तीन-चार माह पहले से मैं थोड़ा-थोड़ा करके यह खरीदारी शुरू कर देती हूं।’
सलमान खान का गिफ्ट देने का अंदाज बहुत निराला है। मूड होता है, तो स्पॉट बॉय को महंगी घड़ी देेने से भी नहीं चूकते। उनकी शॉपिंग ज्यादातर उनके परिवार के सदस्य करते हैं। उनके कई प्रशंसक उन्हें जो महंगे गिफ्ट देते हैं, उसे किसी जरूरतमंद को देने में सल्लू कोई संकोच नहीं करते हैं। इसके अलावा अपनी आउटडोर शूटिंग के दौरान तरह-तरह की घड़ी, टी-शर्ट और जींस खरीदने का उन्हें शौक है। इनमें से ज्यादातर चीजें अंतत: उनके दोस्तों और करीबियों के बीच ही बंट जाती है।

सलमान, संजय दत्त की तरह शाहरुख को भी महंगी घड़ी का बहुत शौक है। सूत्र बताते हैं कि किंग खान दीवाली के मौके पर अपने परिजन, दोस्तों और सामाजिक संस्थाओं को भेंट देने के लिए करोड़ों रुपए उपहार खरीदने में खर्च कर देते हैं।

उपहार से हटकर देखें, तो इस मौके पर सितारे गृह-सज्जा के लिए भी खरीदारी करते हैं। दीपिका कहती हैं, ‘अपने घर को नई साज-सज्जा देना मुझे पसंद है।’ ट्ंिवकल खन्ना को फैंसी मोमबत्ती से घर सजाना बहुत अच्छा लगता है। ट्ंिवकल कहती हैं, ‘चांदी के सिक्के अपने परिचितों को बांटना मुझे पसंद है।’ अनुष्का शर्मा को भी सोने-चांदी के सिक्के और आभूषण खरीदना पसंद है।

Published on:
Also Read
View All