
आज अगर देश में फैशन को लेकर कोई बड़ा बदलाव आया है तो कहीं न कहीं वो बी-टाउन स्टार्स के कारण ही आया है। अक्सर स्टार्स अपने क्लासी कपड़ों से एक नया फैशन ट्रेंड शुरू करते हैं। लेकिन कभी-कभी कुछ नया करने के कारण फैंस उन्हीं का मजाक बना देते हैं। इस महीने कई अवॅार्ड शोज और फंक्शन ऐसे हुए जब स्टार्स ने ऐसे अजीब कपड़े पहने की फैंस ने उनकी तारीफ करने के बजाय मजाक बनाना शुरू कर दिया। तो आइए देखते हैं इन स्टार्स की फोटोज...
कृति सेनन (Kriti Sanon)
फिल्म 'लुका छुपी' के प्रमोशन के दौरान एक्ट्रेस पीले रंग की ड्रेस में नजर आईं। लेकिन लोगों को एक्ट्रेस का यह स्टाइल कुछ खास पसंद नहीं आया। फैंस ने कहा की यह तो पर्दा लपेटकर आ गई। लोगों ने उनसे सवाल भी पूछा कि आखिर ये क्या पहन लिया?
अदा शर्मा (Adah Sharma)
बॉलीवुड एक्ट्रेस अदा शर्मा हमेशा से अपने बोल्ड लुक को लेकर सुर्खियों में बनी रहती हैं। हाल ही में मुंबई में आयोजित फेमिना ब्यूटी ऑवार्ड के दौरान एक्ट्रेस न्यूजपेपर थीम की ड्रेस पहने दिखाई दीं। लेकिन फैंस को उनकी यह ड्रेस पसंद नहीं आई। इन तस्वीरों पर लोग गंदे कमेंट कर रहे हैं।
खुशी कपूर (Khushi Kapoor)
श्रीदेवी और बोनी कपूर की छोटी बेटी खुशी कपूर भले ही बॉलीवुड इंडस्ट्री से दूर हों। लेकिन सोशल मीडिया पर उनकी फैन फॅालोइंग किसी बड़े स्टार से कम नही है। खुशी हाल ही में एक शादी में शरीक हुई थीं। इस शादी में उन्होंने पीले रंग का लहंगा पहना हुआ था। लेकिन उन्होंने लहंगे के नीचे व्हाइट स्पोर्ट शूज पहने थे। लोगों को उनका यह अंदाज कुछ पसंद नहीं आया। इसी के साथ खुशी ट्रोल हो गई।
रणवीर सिंह (Ranveer Singh)
रणवीर सिंह ने 'गली बॅाय' के प्रमोशन के दौरान अजीबोगरीब पंख वाले जूते पहने थे। इन अजीब जूतों और अपने रंग बिरंगे कपड़ों को लेकर स्टार को काफी ट्रोल किया गया था। रणवीर ने व्हाइट टीशर्ट के साथ ग्रीन जीन्स पहनी है। इसी के साथ में उन्होंने कलरफुल जैकेट पहनी हुई है।