बॉलीवुड

पटौदी पैलेस की कीमत है इतनी ज्यादा ईशा अंबानी भी रह गईं पीछे, जानें बॉलीवुड के स्टार्स के बंगलों की कीमत

हाल ही में शादी के बंधन में बंधे दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने एक बंगला खरीदा है।प्रियंका चोपड़ा-निक जोनस
3 min read
• •
Updated: 21 Nov 2018, 1:18 PM IST
bollywood stars most expensive houses
bollywood stars most expensive houses

बॉलीवुड स्टार्स के बंगलें किसी आलिशान महल से कम नहीं है। वहीं इन स्टार्स के बंगले न सिर्फ मुंबई बल्कि दुनिया के कई अलग-अलग जगहों पर भी है। स्टार्स के इन बंगलों और फ्लैट की कीमत करोड़ों में होती है। वहीं हाल ही में शादी के बंधन में बंधे दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने एक बंगला खरीदा है। वहीं प्रियंका चोपड़ा, ईशा अंबानी और कपिल शर्मा शादी के बंधन में बंधने को तैयार हैं। इन कपल्स ने भी एक साथ रहने के लिए महंगा घर खरीदे हैं। तो आइए जानते हैं इस स्टार्स के बंगले के कीमत...

सैफ अली खान-करीना कपूर खान
इस लिस्ट में पहला नाम आता है पटौदी पैलेस का। पटौदी पैलेस की कीमत को ईशा अंबानी भी छू नहीं पाईं। इस पटौदी पैलेस की कीमत करीब 750 करोड़ रुपए है। इसे हेरिटेज होटल में तब्दील किया जा चुका है। इस पैलेस में 150 रूम हैं। पटौदी पैलेस का निर्माण 1935 में 8वें नवाब और भारतीय टीम के पूर्व कप्तान इफ्तिखार अली हुसैन सिद्दीकी ने कराया था।

ईशा अंबानी-आनंद पीरामल
रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी की बेटी ईशा अंबानी इस साल दिसंबर में बिजनेसमैन अजय पीरामल के बेटे आनंद पीरामल के साथ शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं। ईशा और आनंद ने मुंबई में अपने सपनों का महल बनवा रहे हैं, जिसकी कीमत 452 करोड़ रुपए बताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक घर में डायमंड रूम भी होगा।

शाहरुख खान-गौरी खान
बॉलीवुड किंग खान शाहरुख का बंगला 'मन्नत' भी बेहद ही खूबसूरत हे। बंगले की कीमत 200 करोड़ बताई जा रही है।

प्रियंका चोपड़ा-निक जोनस
प्रियंका और निक ने भी लॉस एंजेलेस में एक शानदार विला खरीदा है। इस विला की कीमत 47 करोड़ रुपए बताई जा रही है।

सोनम कपूर-आनंद आहूजा
इसी साल मई में सोनम और आनंद आहूजा शादी के बंधन में बंधे हैं। इनके दिल्ली स्थित बंगले की कीमत 173 करोड़ रुपए बताई जा रही है।

अमिताभ बच्चन-जया बच्चन
बॉलीवुड के महानायक अमिताभ के बंगले 'जलसा' की कीमत 160 करोड़ बताई जा रही है। इस बंगले में बिग बी बेटे अभिषेक, बहू ऐश्वर्या और पोती आराध्या और पत्नी जया के साथ रहते हैं।

शिल्पा शेट्टी कुंद्रा-राज कुंद्रा
शिल्पा और राज के बंगले का नाम 'किनारा' है। यह बंगला समुद्र के किनारे है और इसकी कीमत 100 करोड़ रुपए है।

अक्षय कुमार-ट्विंकल खन्ना
अक्षय और ट्विंकल का बंगला जुहू बीच के किनारे स्थित है। इस बंगले की कीमत 80 करोड़ है।

आमिर खान-किरण राव
आमिर के बांद्रा वाले घर की कीमत 60 करोड़ है। यहां वो अपनी पत्नी किरण राव और बेटे आजाद राव के साथ रहते हैं।

दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह
दीपवीर ने हाल ही में मुंबई के जुहू इलाके में एक घर खरीदा है। इस बंगले की कीमत 50 करोड़ है। हालांकि घर में रिनोवेशन का काम चल रहा है। घर का काम पूरा होते ही ये कपल इस घर में शिफ्ट होगा।

प्रियंका चोपड़ा-निक जोनस
प्रियंका और निक ने भी लॉस एंजेलेस में एक शानदार विला खरीदा है। इस विला की कीमत 47 करोड़ रुपए बताई जा रही है।

Published on:
Also Read
View All
“सनातन धर्म के अपमान को देश बर्दाश्त नहीं करेगा”, शाहरुख खान पर फूटा बीजेपी विधायक का गुस्सा

Gajraj Rao Exclusive: ‘पिता को मशीन की तरह काम करते देखा’, टेलरिंग शॉप से विज्ञापन की दुनिया में कैसे आए गजराज राव? खास बातचीत में बताया

सनी बनेंगे हनुमान तो राघव जुयाल निभाएंगे मेघनाथ का किरदार, ‘रामायण 2’ में कौन-सा एक्टर निभाएगा कौन-सा किरदार

Ramayana Rise of a Legend Review: ‘रामायण’ तो पहले भी देखी लेकिन ये रामायण एकदम अलग है, कहानी को बरकरार रखते हुए फिल्म में दिखी भव्यता

राम का वनवास वाला सीन, जटायु का रावण से भीषण युद्ध, तालियां बजाने को मजबूर कर देते हैं रणबीर की ‘रामायण’ के ये 5 सीन