बॉलीवुड

Bihar Flood 2019: बिहार की मदद लिए आगे आए अभिषेक बच्चन सहित कई बड़े स्टार्स, लोगों से लगाई बाढ़- पीड़ितों की मदद की गुहार

एक्टर मनोज वाजपेयी, पंकज त्रिपाठी और अभिषेक बच्चन ने बिहार की मदद के लिए मुख्यमंत्री राहत कोष से मदद देने की अपील की है।
2 min read
Oct 01, 2019
Bihar Flood 2019: बिहार की मदद लिए आगे आए अभिषेक बच्चन सहित कई बड़े स्टार्स, लोगों से लगाई बाढ़- पीड़ितों की मदद की गुहार
Bihar Flood 2019: बिहार की मदद लिए आगे आए अभिषेक बच्चन सहित कई बड़े स्टार्स, लोगों से लगाई बाढ़- पीड़ितों की मदद की गुहार

बिहार में आई बाढ़ के बाद (Bihar Flood) अब स्थिति सामान्य होने लगी है। अब लोग पानी में डूबे पटना (Patna) और बिहार के दूसरे जिलों की मदद के लिए आगे आ रहे हैं। ऐसे में कई बॅालीवुड स्टार्स ने भी बिहार की मदद के लिए ट्विटर पर गुहार लगाई है। एक्टर मनोज बाजपेयी, पंकज त्रिपाठी और अभिषेक बच्चन ने बिहार की मदद के लिए मुख्यमंत्री राहत कोष से मदद देने की अपील की है।

मनोज बाजपेयी ने किया ट्वीट

बिहार के रहने वाले स्टार मनोज बाजपेयी ने ट्विटर पर भारी बारिश पर अपनी चिंता जाहिर की। उन्होंने लोगों से बाढ़ से पीड़ित लोगों की मदद के लिए मुख्यमंत्री राहत कोष में मदद देने की भी अपील की। इस अपील के बाद कई लोगों ने बिहार के सीएम रिलीफ फंड में पैसे दिए।

पंकज त्रिपाठी ने भी की अपील

अभिनेता और मिर्जापुर वेब सीरीज फेम पंकज त्रिपाठी ने भी बाढ पीड़ितों के लिए मदद की अपील की है। उन्होंने ट्विटर पर लिखा,' बिहार को हम सबकी मदद की जरूरत है, इस वक्त नीचे डिटेल है मुख्यमंत्री राहत कोष का। मेरी संवेदना और प्रार्थना है,हालात जल्दी बेहतर हों।'

अभिषेक बच्चन ने जताया दुख

बॅालीवुड स्टार अभिषेक ने बिहार के हालात देखते हुए दुख जताया और ट्वीट किया,'मजूबत रहो बिहार।'

Published on:
01 Oct 2019 02:50 pm