बॉलीवुड

टीम इंडिया की देश वापसी का बॉलीवुड स्टार्स ने अनोखे अंदाज में किया स्वागत, बोले- हम क्रिकेट को…

Indian Cricket Team: टी20, 2024 विश्व कप जीत हासिल करने के बाद टीम इंडिया का 4 जुलाई को जोरदार स्वागत किया गया। इसी बीच बॉलीवुड स्टार्स ने भी टीम इंडिया का अलग- अलग तरीके से वेलकम किया। आइए देखते हैं किसने क्या-क्या स्पेशल किया?

2 min read
Jul 05, 2024
Indian Cricket Team

Indian Cricket Team: टी20, 2024 विश्व कप की जीत हासिल करने के बाद टीम इंडिया का भारत में दिल खोलकर स्वागत किया गया। 29 जून को टीम इंडिया ने साउथ अफ्रिका के खिलाफ जीत हासिल कर ट्रॉफी अपने नाम कर ली। 4 जुलाई को टीम इंडिया पूरे जोश के साथ मुम्बई वापिस लौटी, रोहित शर्मा की कैप्टेंसी वाली टीम का जोरदार स्वागत किया गया। कई बॉलीवुड स्टार्स ने भी टीम इंडिया के वापसी का जश्न मनाया।

बॉलीवुड एक्टर विक्की कौशल ने 5 जुलाई को अपने इस्टाग्राम पर स्टोरी शेयर की। इस स्टोरी में विक्की ने वानखेड़े स्टेडियम में बड़ी जीत का जश्न मनाते हुए टीम इंडिया का एक वीडियो शेयर किया। विक्की ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में लिखा, 'चैंपियंस होम में आपका स्वागत है!'

आयुष्मान खुराना ने भी टीम इंडिया वानखेड़े स्टेडियम में जीत का जश्न मनाते वीडियो अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर किया। अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में आयुष्मान ने ऊपर तिरंगे का स्टिकर लगाया और लिखा, 'घर में स्वागत है लड़कों।'

अनन्या पांडे ने भी अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में वानखेड़े स्टेडियम में बड़ी जीत का जश्न मनाते हुए टीम इंडिया का एक वीडियो शेयर किया। एक्ट्रेस ने मेन इन ब्लू के बारे में पोस्ट किया।

संजना ने एक वीडियो पोस्ट किया जिसमें टीम इंडिया के स्वागत के लिए मरीन ड्राइव पर भारी भीड़ जमा हुई थी, जब वे बस यात्रा पर वानखेड़े स्टेडियम जा रहे थे। उन्होंने लिखा, 'हां, हम अपने क्रिकेट को बहुत गंभीरता से लेते हैं।'

शाहरुख खान ने ट्वीट किया और रोहित शर्मा की टीम के विश्व कप ट्रॉफी उठाने पर खुशी जताई। सुपरस्टार ने इसे अद्भुत पल बताते हुए कहा कि उनका दिल गर्व से भर गया है। किंग खान ने टीम इंडिया को इस मौके पर एन्जॉय करने और डांस करने की भी सलाह दी।

Published on:
05 Jul 2024 09:11 am
Also Read
View All

अगली खबर