बॉलीवुड की कई ऐसी हस्तियां हैं जो अधंविश्वासी हैं। कोई रंग, नंबर तो कोई वास्तु में विश्वास रखता है। आज हम आपको कुछ ऐसे सेलेब्स ही के लकी चार्म के बारें में बताएंगे। जिसके जरिए वह अपना हर एक शुभ काम करते हैं।
नई दिल्ली। वैसे अंधविश्वासी होना गलत माना जाता है, लेकिन कभी-कभी जिंदगी में ना चाहते हुए भी कुछ ऐसा होना शुरू होता है कि मनुष्य ना चाहते हुए भी अंधविश्वास की ओर चलने लगता है। गजब की बात तो यह है कि इस मामले में अमीर से लेकर सब एक समान ही हैं। जी हां, आज हम आपको बॉलीवुड के कुछ ऐसे ही सेलेब्स के बारें में बताने जा रहे हैं। जो लकी चार्म में विश्वास रखते हैं, साथ ही कुछ स्टार्स तो ऐसे हीं जो अपने शुभ कामों से पहले कुछ ऐसी चीज़ें करते हैं। जिन्हें पढ़कर आप भी हैरान हो जाएंगे। दरअसल, इन कामों से उनके मन में शांति और पॉजिटिविटी बनी रहती है।
करण जौहर
इस लिस्ट में बॉलीवुड के मशहूर फिल्म निर्माता करण जौहर का नाम टॉप पर आता है। अगर आप करण जौहर की उन तमाम सुपरहिट्स फिल्मों पर एक नज़र डालेंगे तो आप पाएंगें कि करण की अधिकतर फिल्मों के टाइटल के यानी कि 'K' से ही शुरू होते हैं, यानी के करण 'K' शब्द को खुद के लिए बहुत लकी चार्म मनाते हैं।
आलिया भट्ट
आलिया भट्ट का लकी चार्म जानकर शायद आपको काफी हैरानी होगी। एक बार आलिया ने अपने लकी चार्म पर बात करते हुए बताया था कि जब भी उन्हें अपनी कोशिश विश पूरी करनी होती है को वह बाथरूम में जाकर विश के पूरा होने के बाद जो रिएक्शन होगा उसका पूरा नाटक करती हैं। आलिया का मानना है कि ऐसा करने से उनकी इच्छाएं पूरी होती हैं।
रणबीर कपूर
वैसे तो अधिकतर लोग काले रंग को शुभ नहीं मानते हैं, लेकिन बॉलीवुड के मशहूर एक्टर रणबीर कपूर तीन काली गड़ियों को खुद का लकी चार्म मनाते हैं। एक्टर जब भी किसी बड़े काम या शुभ काम के लिए निकलते हैं। तो वह घर से निकलते हुए उन तीन काली गाड़ियों की ओर जरूर देखते हैं। बताया जाता है कि उन दिनों गाड़ियों के नंबर का टोटल 8 होता है।
वरुण धवन
लकी चार्म की रेस में वरुण धवन भी पीछे नहीं हैं। वरुण धवन की जब भी किसी फिल्म का ट्रेलर रिलीज होता है। तो वह हमेशा स्क्रीन नंबर 2 पर ही करवाते हैं। वह स्क्रीन नंबर 2 को खुद के लिए लकी मानते हैं।
ट्विकंल खन्ना
अपने बेहतरीन जवाबों के लिए मशहूर ट्विंकला खन्ना वास्तु में बहुत विश्वास रखती हैं। बताया जाता है कि ट्विंकल के पास एक कंपास ऐप है। जिसका एक किस्सा भी इंडस्ट्री में खूब चर्चा में रहता है। बताया जाता है कि एक बार ट्विंकल इग्लैंड में थीं और जब उन्होंने अपने बेटे आरव को सोते हुए देखा जो उन्होंने कंपस से उनके सिर की दिशा को देखा और पाया कि आरव उत्तर दिशा की ओर सो रहे हैं। यह देखते हुए तुरंत ट्विंकल ने आरव के तकिए की दिशा का बदलवा दिया।
अर्जुन कपूर
अर्जुन कपूर भी अंधविश्वासी हैं। वह अपना लकी चार्म एक टीवी रिमोट को मानते हैं। जी हां, बताया जाता है कि अर्जुन जब भी टीवी देखते हैं तो वह टीवी की आवाज़ को इवन नंबर पर ही रखते हैं। उनका मानना है कि रिमोट एक ऐसी चीज है। जो सबको कंट्रोल करता है।