बॉलीवुड

इस फिल्म के लिए करीना, एश्वर्या राय, शाहरुख खान समेत इन स्टार्स ने तोड़ा अपना No Kissing रूल

ऐश्वर्या राय बच्चन ने बॉलीवुड में अपने करियर की शुरूआत नो क‍िस‍िंग पॉल‍िसी के साथ की थी। लेकिन 2006 में उन्‍होंने धूम 2 के लिए अपना ये रूल तोड़ दिया
2 min read
Bollywood stars who break their no kissing onscreen policy
Bollywood stars

नई दिल्ली: Bollywood stars who break their no kissing onscreen policy: बॉलीवुड इंडस्ट्री के कई स्टार्स ने अपने फिल्मी करियर की शुरूआत नो किसिंग (No Kissing) रूल के साथ की थी। लेकिन बाद में एक फिल्म के लिए अपना नो किसिंग रूल तोड़ दिया। ऐसे में आज हम आपको उन्हीं बड़े स्टार्स के बारे में बता रहे हैं जो अपने नो किसिंग रूल को फॉलों नहीं कर पाए। आइये जानते हैं ऐसे ही बॉलीवुड स्टार्स के बारे में।

ऐश्वर्या राय बच्चन- ऐश्वर्या राय बच्चन ने बॉलीवुड में अपने करियर की शुरूआत नो क‍िस‍िंग पॉल‍िसी के साथ की थी। लेकिन 2006 में उन्‍होंने धूम 2 के लिए अपना ये रूल तोड़ दिया और फिल्म में रितिक रोशन के साथ जोरदार लिप लॉक सीन दिया। इसके बाद ऐ दिल है मुश्किल में रणबीर कपूर के साथ स्क्रीन पर उनका क‍िस सीन सुर्ख‍ियों में रहा था।

शाहरुख खान- शाहरुख खान ने अपनी नो क‍िस पॉल‍िसी को 'जब तक है जान' के ल‍िए तोड़ा था। फ‍िल्‍म में शाहरुख और कैटरीना कैफ का जोरदार क‍िस सीन था। शाहरुख खान ने एक बयान में कहा था क‍ि वह यश चोपड़ा जैसे डायरेक्‍टर को इंकार नहीं कर सकते थे।

अजय देवगन- अजय देवगन ने 25 साल के अपने करियर में क‍िस सीन नहीं द‍िया था। लेक‍िन इस पॉल‍िसी को उन्‍होंने अपने प्रोडक्‍शन हाउस की फ‍िल्‍म 'श‍िवाय' के ल‍िए तोड़ दिया। हालांक‍ि अजय का कहना है क‍ि उन्‍होंने कभी ये ल‍िख‍ित में नहीं रखा क‍ि वो क‍िस सीन नहीं करेंगे। बस ऐसी स‍िचुएशन ही नहीं आई।

करीना कपूर खान- करीना ने सैफ से शादी के बाद अपने कॉन्‍ट्रैक्‍ट क्‍लॉज में नो क‍िस सीन को जोड़ा था। हालांक‍ि उससे पहले वह कई क‍िस सीन को लेकर चर्चा में रही थीं। 2016 में की एंड का के ल‍िए करीना ने शादी के बाद की अपनी पॉलसी को बदला और अर्जुन कपूर के साथ जोरदार क‍िस सीन द‍िए थे।

सैफ अली खान- करीना कपूर के साथ शादी करने के बाद सैफ अली खान ने भी नो ऑनस्क्रीन किसिंग पॉलिसी अपना ली थी। लेकिन इस पॉलिसी पर वह ज्यादा दिन तक कायम नहीं रह पाए। उन्‍होंने पर्दे पर कंगना रनौत के साथ क‍िस सीन देकर अपना रूल तोड़ लिया।

Also Read
View All
Vvaan Review: हॉरर के साथ रोमांच का तड़का लगाती है सिद्धार्थ-तमन्ना की ‘द वन’, पलक झपकाने का भी नहीं देती मौका

The Vvaan Twitter Reaction: सिद्धार्थ- तमन्ना की ‘द वन’ देख किसी ने की छठ पूजा में आस्था की प्रशंसा, तो किसी ने बताया- मास्टपीस, पढ़ें पब्लिक रिव्यू

‘सब कुछ ऊपरवाले की कृपा पर छोड़ दिया है’ ब्रह्मांड के रहस्यों और ईश्वर को लेकर अमिताभ बच्चन ने किया पोस्ट, हुआ वायरल

गोविंदा ने सोशल मीडिया पर उठे अफेयर के सवालों पर तोड़ी चुप्पी, बोले- करिश्मा और रवीना संग भी गया हूं मंदिर

Mushtaq Khan Last Rites: मुश्ताक खान के बेटे मोहसिन ने बताया कब और कहां होगा अंतिम संस्कार? फैंस को लेकर भी दिया बयान