बॉलीवुड

शूटिंग के दौरान इन 6 सितारों को लगी भंयकर चोट, कोई जल गया तो किसी की जान जाते-जाते बची

फिल्म इंडस्ट्री में ऐसे कई सितारे हैं, जो शूटिंग के दौरान सेट पर घायल हो चुके हैं। इनमें किसी का हाथ टूटा, तो कोई सिर पर ब्लड क्लॉट का शिकार हुआ है, इसके अलावा किसी का पैर टूटा है तो कोई जल चुका है।
3 min read
• •
Updated: 28 Aug 2021, 12:51 PM IST
bollywood stars who injured during shooting
bollywood stars who injured during shooting

नई दिल्ली। बॉलीवुड की फिल्‍मों में स्टंट के साथ मारधाड़ के सीन फिल्माए जाते हैं, जिसे लोग बड़ी शिद्दत से इन दृश्यों को देखते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि इस तरह के शूट के दौरान एक्टर जान हथेली पर रखकर शूटिंग करते हैं। किसी भी खतरनाक स्‍टंट सीन को शूट करने के दौरान एक्‍टर्स को पूरी तरह सेफ रखने के लिए कई तरह की व्यवस्थाए तो की जाती हैं लेकिन इसके बाद भी वो कभी-कभी ऐसे हादसे का शिकार हो जाते हैं जो उनके लिए एक बड़ी मुसीबत बन जाती है। इंडस्‍ट्री में ऐसे कई सितारे हैं, जो शूटिंग के दौरान सेट पर घायल हो चुके हैं। इनमें किसी का हाथ टूटा, तो कोई सिर पर एक ब्लड क्लॉट का शिकार हुआ है इसके अलावा किसी का पैर टूटा है और कोई जल चुका है। फिल्‍म ‘कुली’ की शूटिंग के दौरान अमिताभ के घायल होने का किस्‍सा लगभग सभी को पता होगा। आइये आपको बॉलीवुड के उन 6 सितारों के बारे में बताते हैं, जो हाल के दिनों में शूटिंग के दौरान घायल हुए।

अक्षय कुमार

बॉलीवुड में खिलाड़ी कुमार के नाम से मशहूर और अपने स्टंट सीन को खुद करने वाले अक्षय कुमार फिल्म में एक स्टंट सीन को करते हुए घायल हुए थे। ये दुर्घटना तब घटी थी जब वे फिल्म ‘सिंह इज ब्लिंग’ की शूटिंग में व्यस्त थे। दरअसल वे आग के गोले के बीच से कूद कर निकलने का सीन फिल्मा रहे थे तभी अक्षय घायल हो गए थे। वे थोड़ी जल भी गए थे, लेकिन उन्होंने शूटिंग रोकी नहीं बल्कि पूरी करके ही माने।

रणवीर सिंह

अपनी अलग अदाओं और अभिनय से लोगों के दिलों में राज करने वाले बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह ‘बाजीराव मस्तानी’ फिल्म की शूटिंग कर रगे थे तभी एक एक्‍शन सीन को फिल्माते हुए वे घोड़े से गिर पड़े थे, इस दुर्घटना में उनके कंधे पर चोट आई थी। हादसा इतना बड़ा था कि उनके कंधे की सर्जरी तक करानी पड़ी।

कंगना रनौत

फिल्मों में रीयल अहसास कराने के लिए एक्टर अक्ट्रेस को कभी-कभी जान की बाजी भी लगानी पड़ती है ऐसा ही हुआ कंगना रनौतके सथ फ़िल्म ‘मणिकर्णिका’ की शूटिंग के समय, वे तलवारबाजी के एक सीन को फिल्माते समय बुरी तरह घायल हो गईं थीं। इस दुर्घटना में उन्हें 15 टांके लगाने पड़े थे, इसके लिए उन्हें अस्पताल में भर्ती भी होना पड़ा था।

ऋतिक रोशन

बॉलीवुड में एक्शन हीरो के नाम से मशहूर ऋतिक रोशन फिल्म ‘कृष’ की शूटिंग के दौरान गंभीर रूप से घायल हो गए थे। फिल्म ‘कृष’ की शूटिंग के दौरान ऋतिक का पैर फिसला और वे 50 फीट की ऊंचाई से नीचे गिरे थे। इतना ही नहीं वे फिल्म ‘बैंग बैंग’ करते समय भी दुर्घटना का शिकार हो गए थे। जिससे उनके सिर पर चोट आई और ब्लड क्लॉट हो गया, इस घटना के बाद सर्जरी तक की नौबत आ गई थी।

विक्की कौशल

उरी फिल्म से ज़बरदस्त सुर्खियां बटोरने वाले बॉलीवुड एक्टर विक्की कौशल भी फिल्म की शूटिंग करते समय घायल हो चुके हैं। दरअसल भानु प्रताप सिंह की एक हॉरर फिल्म की शूटिंग के दौरान विक्की कौशल गुजरात में थे, वहां 'भूत' फिल्म की शूटिंग चल रही थी इस दौरान एक दरवाजा आकर उनके ऊपर गिरा। इस दुर्घटना में विक्की कौशल को 13 टांके लगवाने पड़े थे, जबड़े में गंभीर चोट आई थी।

रणदीप हुड्डा

इस लिस्ट में रणदीप हुड्डा का नाम भी आता है। दरअसल रणदीप कुआलालंपुर में ‘दो लफ्जों की कहानी’ फिल्म की शूटिंग में व्यस्त थे, इस दौरान वे एक हादसे का शिकार हो गए, चोट इतनी ज़बरदस्त थी कि उनके बाएं पैर की चार उंगलियां टूट गईं थीं। हुड्डा ने टूटी हुई उंगलियों के एक्‍स-रे को ट्विटर पर शेयर कर अपने चाहने वालों को जानकारी दी थी।

Published on:
Also Read
View All
पंकज त्रिपाठी ने फिल्मों में आने से पहले होटल में किया था काम, 2 साल होटल में छीलते रहे प्याज और आलू

‘एनिमल’ से ‘वध’ तक नेगेटिव रोल निभाने वाले सौरभ सचदेवा ने टाइपकास्टिंग पर तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैं खुद को एक दायरे में नहीं बांधता’

20 साल बाद साथ आए मिथुन चक्रवर्ती और शिल्पा शिरोडकर, एक्ट्रेस ने फोटो शेयर कर लिखा स्पेशल नोट

सैफ-अमृता के तलाक के बाद भी नहीं आई रिश्ते में कड़वाहट, अमृता सिंह को लेकर सबा बोलीं- ‘बड़ी बहन की तरह समझाती थीं’

बॉक्स ऑफिस पर तीसरे दिन 45% का उछाल फिर भी ‘आदिपुरुष’ से पीछे ‘रामायण’, 182 करोड़ रुपये के पार पहुंचा कलेक्शन