
नई दिल्ली। सोमवार शाम एक और बुरी खबर सुनने को मिली। 84 साल की उम्र में Former President Pranab Mukherjee ने दुनिया को अलविदा कह दिया। वह काफी लंबे समय से बीमार चल रहे थे। उनका इलाज आर्मी हॉस्पिटल में चल रहा था। जहां डॉक्टर्स ने उन्हें वेंटिलेटर पर रखा हुआ था। वह काफी दिनों से कोमा में थे। लेकिन आज शाम उन्होंने अंतिम सांस ली और दुनिया को अलिवदा कह दिया। इस बात की जानकारी उनके बेटे Abhijit Mukerjee ने ट्वीट कर दी। जिसके बाद पूरा देश शोक में डूब गया। देश के कोने-कोने से सोशल मीडिया पर उन्हें श्रद्धांजलि दी जा रही है। इस बीच बॉलीवुड के भी कई सेलेब्स ने उन्हें श्रद्धांजलि दी।
बॉलीवुड अभिनेता Ajay Devgan ने नम आंखों से प्रणब दा को श्रद्धांजलि देते हुए ट्वीट में लिखा कि "भारत ने आज एक महान राजनेता और सम्मानित लीडर को खो दिया है। परिवार के साथ उनकी संवेदनाएं हैं।"
दुखद समाचार सुनने के बाद अभिनेता Ritesh Deshmukh ने ट्वीट करते हुए कहा कि यह गहरा दुख हुआ! यह भारत के लिए एक बड़ा नुकसान है। भारत के पूर्व राष्ट्रपति माननीय श्री #PranabMukherjee सर को भारत की उन्नति के लिए उनके काम और योगदान के लिए हमेशा याद किया जाएगा। ट्वीट के अंत में अभिनेता ने परिवार संग संवेदना होने की बात कही।
बॉलीवुड अभिनेत्री Parineeti Chopra ने भी पूर्व राष्ट्रपति को नम आंखों के साथ श्रद्धांजलि दी। उन्होंने ट्वीट करते हुए प्रणब मुखर्जी से पुरस्कार लेते हुए दिल को छू देने वाली तस्वीर पोस्ट की है। उन्होंने ट्वीट में लिखा है-"सबसे खास...। RIP SIR।"