बॉलीवुड

बॉलीवुड का नया कपल, आशीष चंचलानी और एली अवराम का रिलेशनशिप कन्फर्म

Ashish Chanchlani-Elli AvrRam: फेमस यूट्यूबर आशीष चंचलानी और एक्ट्रेस एली अवराम ने रिश्ते पर मुहर लगा दी है।
2 min read
• •
Jul 12, 2025
Ashish Chanchlani-Elli AvrRam
Ashish and Elli (Source- Instagram Official)

Ashish Chanchlani: मशहूर यूट्यूबर आशीष चंचलानी और एक्ट्रेस एली अवराम ने अब अपने रिश्ते को सबके सामने स्वीकार कर लिया है। दोनों ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर जानकारी दी।

शनिवार को आशीष चंचलानी ने इंस्टाग्राम पर एक फोटो पोस्ट की, जिसमें वे एली को गोद में उठाए हुए नजर आ रहे हैं। एली के हाथ में फूल है और दोनों के चेहरे पर मुस्कान है। इस प्यारी तस्वीर के साथ आशीष ने लिखा- “फाइनली”

पोस्ट शेयर करने के बाद आशीष के इंडस्ट्री के दोस्तों और साथी कलाकारों ने तुरंत प्रतिक्रिया दी और कमेंट सेक्शन में प्यार और शुभकामनाओं की बौछार कर दी। कई लोगों ने हार्ट और फायर के इमोजी कमेंट किए।

अभिनेता पुलकित सम्राट ने दो हार्ट इमोजी के साथ "बधाई हो" कमेंट किया। एक अन्य यूजर ने कमेंट सेक्शन में लिखा, "हे भगवान। क्या तुमने सच में यह पोस्ट किया था?"

किसी ने लिखा, "भगवान करे ये रिलेशन अच्छा चले।"
कई अन्य यूजर्स ने लिखा, "राधे भैया गए काम से"।

डेटिंग को लेकर फैलीं थी अफवाहें

इस साल की शुरुआत में आशीष चंचलानी और एली अवराम के रिलेशनशिप की खबरें सामने आई थीं। फरवरी में हुए एले लिस्ट 2025 इवेंट में दोनों को एक साथ देखा गया था, जिससे उनके डेटिंग की अफवाहें और तेज हो गई थीं।

काम की बात करें तो एली हाल ही में फिल्म 'बी हैप्पी' में नजर आई थीं। इससे पहले वह 2023 में 'गणपथ' और 2022 में 'गुडबॉय' जैसी फिल्मों में काम कर चुकी हैं।

वहीं, आशीष चंचलानी अब निर्देशन की दुनिया में कदम रखने जा रहे हैं। वह एक सुपरनैचुरल थ्रिलर फिल्म "एकाकी" का निर्देशन कर रहे हैं, जिसमें हॉरर और कॉमेडी दोनों का तड़का देखने को मिलेगा। यह फिल्म ACV स्टूडियोज के यूट्यूब चैनल पर रिलीज होगी। इसमें काश डोडेजा, हर्ष राणे, सिद्धांत सरफरे, शशांक शेखर, रोहित साधवानी और ग्रिशिम नवानी अहम किरदार निभाएंगे।

Updated on:
12 Jul 2025 06:58 pm
Published on:
12 Jul 2025 06:58 pm
Also Read
View All
‘मुझे तो नाना पाटेकर की मौत पर शक हो रहा है’, तनुश्री दत्ता ने फिर बोला हमला, सुशांत सिंह राजपूत के नाम को भी घसीटा

कसाब को फांसी दिलाने वाले वकील उज्जवल निकम ने ‘प्रहार’ के मेकर्स के सामने रखी थी बड़ी शर्ते, बोले- असली नामों का होना चाहिए इस्तेमाल

‘लंदन-अमेरिका पसंद है तो वहां वापस चले जाओ’, ध्रुव राठी पर तनीषा मुखर्जी ने साधा निशाना? CJP प्रोटेस्ट पर निकाली भड़ास

CJP आंदोलन के बाद अभिनेता इमरान खान पर पुलिस का बड़ा एक्शन, FIR हुई दर्ज, लगी 223, 126(2) की धाराएं

तनुश्री दत्ता ने नए पोस्ट में लिया नाना पाटेकर का नाम! बोलीं- उनकी मौत की पूरी पुष्टि हो