बॉलीवुड

Kangana Ranaut के हक में बॉम्बे हाईकोर्ट ने सुनाया फैसला, BMC को लगाई जोरदार फटकार

कंगना रनौत ( Kangana Ranaut ) का ऑफिस गिराने के मामले में बॉम्बे हाई कोर्ट ( Bombay High Court ) ने सुनाया फैसला कोर्ट ने कंगना के पक्ष में सुनाया फैसला अब उन्हें मुआवजा मिलेगा
less than 1 minute read
• •
Updated: 27 Nov 2020, 2:08 PM IST
Bombay High Court On Kangana Ranaut Office Breaking
Bombay High Court On Kangana Ranaut Office Breaking

नई दिल्ली। बीएमसी द्वारा एक्ट्रेस कंगना रनौत ( Kangana Ranaut ) के मुंबई ऑफिस तोड़ने पर आज बॉम्बे हाई कोर्ट ने फैसला सुना दिया है। कोर्ट का फैसला एक्ट्रेस का हक में आया है। कोर्ट ने फैसला सुनाते हुए कहा है कि बीएमसी ने गलत नीयत के साथ यह एक्शन लिया था। वहीं इसी के साथ अब बीएमसी को एक्ट्रेस को मुआवाज़ा देना होगा। यह खबर मिलते ही कंगना ने ट्वीट कर कोर्ट के फैसले पर खुशी जताई है।

हाईकोर्ट ने सुनाया फैसला

एक्ट्रेस कंगना रनौत ने कुछ समय पहले महाराष्ट्र सरकार के खिलाफ कुछ बातें कही थीं। जिसके बाद बीएमसी ने कुछ ही पलों में एक्ट्रेस के ऑफिस पर हमला कर दिया था। जिसके बाद कंगना ने बॉम्बे हाई कोर्ट में बीएमसी के खिलाफ याचिका दायर की थी। जिसमें उन्होंने मुआवजे की मांग की थी। इस पूरे मामले पर अब कोर्ट ने फैसला सुनाया है और गलत इरादे के साथ कंगना का ऑफिस तोड़ने की बात कही है। कोर्ट ने बीएमसी को फटकार लगाते हुए कहा कि यह नागरिकों के अधिकार के बिल्कुल खिलाफ है।

फैसले पर कंगना ने जताई खुशी

बॉम्बे हाई कोर्ट का फैसला आने के बाद कंगना ने ट्वीट कर खुशी जताई है। कंगना ने ट्वीट करते हुए कहा है कि जब भी कोई सरकार के खिलाफ खड़ा होता है और जीतता है तो वह जीत उस इंसान की ही नहीं होती, बल्कि लोकतंत्र की होती है। कंगना ने अपने ट्वीट में उन तमाम लोगों का शुक्रिया किया है। जिन्होंने उनका समर्थन किया था। आपको बताते चलें कि कोर्ट नुकसान का अनुमान लगाकर मुआवजे की धनराशि तय करेगी। कंगना ने 2 करोड़ के मुआवजे की मांग की थी।

Published on:
Also Read
View All
पंकज त्रिपाठी ने फिल्मों में आने से पहले होटल में किया था काम, 2 साल होटल में छीलते रहे प्याज और आलू

‘एनिमल’ से ‘वध’ तक नेगेटिव रोल निभाने वाले सौरभ सचदेवा ने टाइपकास्टिंग पर तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैं खुद को एक दायरे में नहीं बांधता’

20 साल बाद साथ आए मिथुन चक्रवर्ती और शिल्पा शिरोडकर, एक्ट्रेस ने फोटो शेयर कर लिखा स्पेशल नोट

सैफ-अमृता के तलाक के बाद भी नहीं आई रिश्ते में कड़वाहट, अमृता सिंह को लेकर सबा बोलीं- ‘बड़ी बहन की तरह समझाती थीं’

बॉक्स ऑफिस पर तीसरे दिन 45% का उछाल फिर भी ‘आदिपुरुष’ से पीछे ‘रामायण’, 182 करोड़ रुपये के पार पहुंचा कलेक्शन