बॉलीवुड

लव रंजन में रणबीर के साथ नजर आएगी श्रद्धा, बोनी कपूर बनेंगे पेरेंट्स

लव रंजन में रणबीर के साथ नजर आएगी श्रद्धा, बोनी कपूर बनेंगे पेरेंट्स
less than 1 minute read
Jan 12, 2021
लव रंजन में रणबीर के साथ नजर आएगी श्रद्धा, बोनी कपूर बनेंगे पेरेंट्स
लव रंजन में रणबीर के साथ नजर आएगी श्रद्धा, बोनी कपूर बनेंगे पेरेंट्स

बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर अपनी अपकमिंग फिल्म लव रंजन में अभिनेत्री श्रद्धा कपूर के साथ नजर आएंगे। ऐसा पहली बार होगा जब श्रद्धा और रणबीर एक साथ में स्क्रीन शेयर करेंगे। इस फिल्म में रणबीर श्रद्धा के पेरेंट्स के रूप में बोनी कपूर और डिंपल कपाड़िया नजर आएंगे। यह फिल्म वाकई दर्शकों के लिए उत्साह जनक रहेगी।

जानकारी के अनुसार बोनी कपूर को जब यह रोल ऑफर किया गया तो पहले उन्होंने इनकार कर दिया था। लेकिन डायरेक्टर लव ने अर्जुन कपूर, अंशुला, जाह्नवी कपूर और खुशी को बोनी कपूर को इस रोल के लिए मनाने कहा, तो बोनी कपूर इस रोल के लिए मान गए और उन्होंने हां कर दी।

इस फिल्म में बोनी कपूर और डिंपल कपाड़िया रणबीर और श्रद्धा कपूर के पेरेंट्स बनेंगे। फिल्म में बोनी कपूर एक अमीर पिता का किरदार निभाएंगे। इससे पहले बोनी कपूर ने हाल ही अनिल कपूर की फिल्म ए के वर्सेस एके से एक्टिंग की दुनिया में डेब्यू किया है। यह फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई थी। इसी के साथ रणबीर कपूर लव रंजन के साथ ही फ़िल्म एनीमल और ब्रह्मास्त्र में नजर आने वाले हैं।

Updated on:
12 Jan 2021 11:07 am
Published on:
12 Jan 2021 11:07 am