बोनी कपूर (Boney Kapoor) अपने दौर की बेहद खूबसूरत एक्ट्रेस श्रीदेवी (Sridevi) के प्यार में इस कदर खो बैठे कि उनको ये होश ही नहीं रहा कि उनकी पहले से ही एक पत्नी और दो बच्चे हैं और दोनों ने गुपचुप शादी कर ली।
बॉलीवुड की गलियों में आज भी कई स्टार्स और निर्देशकों के प्यार के किस्से हैं, जो आज भी सुर्खियों में बने ही रहते हैं। ऐसा ही एक किस्सा 80 दशक की एक बेहद खूबसूरत एक्ट्रेस श्रीदेवी (Sridevi) और फिल्ममेकर बोनी कपूर (Boney Kapoor) के प्यार का भी है। श्रीदेवी उस दौर की इतनी खूबसूरत एक्ट्रेस थी कि जो भी उनको एक नजर देखले उन पर अपना दिल हार बैठे। ऐसा ही कुछ बोनी कपूर के साथ भी हुआ। उन्होंने पहले श्रीदेवी के और उनकी खूबसूरती के किस्से सुने थे, जिसके बाद जब उन्हें एक्ट्रेस से मिलने का मौका मिला था तो वो पहली ही नजर में उनके प्यार में पड़ गए। हालांकि, श्रीदेवी इस बात से अनजान थी कि बोनी कपूर उनको चाहते हैं।
उस दौर में श्रीदेवी एक ऐसी एक्ट्रेस थी, जिनके साथ एक्टर्स काम करना पसंद करते हैं। हर निर्माता-निर्देशक उनको अपनी फिल्म की लीड एक्ट्रेस बनाना चाहता था। बताया जाता है कि श्रीदेवी के पास उस समय में चैन से बैठने की भी फूर्सत नहीं हुआ करती थी। वो बैक टू बैक फिल्मों की शूटिंग में बिजी रहा करती थीं। ऐसे में फिल्म के सेट से श्रीदेवी और बोनी कपूर के बीच भी धीरे-धीरे प्यार की शुरूआ हो गई।
श्रीदेवी के प्यार में पागल बोनी कपूर उस समय ये भी भूल गए कि वो पहले से शादीशुदा है। उनकी पहले से ही एक पत्नी और दो बच्चे हैं। बोनी कपूर ने मोनी कपूर से शादी की थी उस समय वो केवल 19 साथ की थी और बोनी कपूर उनसे 10 साल बड़े थे। इतना ही नहीं दोनों को इंडस्ट्री का बेस्ट कपल माना जाता था। मोना कपूर से उनके दो बच्चे अंशुला कपूर और अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) हैं।
यह भी पढ़ें:फैन फॉलोइंग के चक्कर में Rashmika Mandanna ने पकड़ी बॉलीवुड राह!
बताया जाता है कि दोनों की शादी में सब कुछ ठीक-चल रहा था, लेकिन एक दिन उनकी फिल्म और लाइफ में श्रीदेवी की एंट्री हो गई, जिनके आने से बोनी कपूर और उनकी पत्नी मोना शौरी की लाइफ में भूचाल आ गया। बताया जाता है कि मोना और श्रीदेवी के बीच काफी अच्छी दोस्ती थी। दोनों एक दूसके साथ काफी अच्छा बॉन्ड भी साझा किया करती थीं, लेकिन जल्द ही उनकी दोस्ती में दरार आ गई।
उनके पीछे की वजह थी 'सहेली बनी सौतन' यानी बोनी कपूर और श्रीदेवी का रिश्ता। बताया जाता है कि जैसे-जैसे श्रीदेवी और बोनी कपूर के बीच नजदीकियां बढ़ती गई, मोना और श्रीदेवी के दोस्ती भरे रिश्तों में दरार आने लगी, जिसके बाद एक दिन बोनी कपूर और श्रीदेवी ने गुपचुप शादी कर ली। कहते हैं कि जब इस बारे में मोना को पता चला तो उन्होंने श्रीदेवी पर 'होम ब्रेकर' होने का ठप्पा लगा दिया था।
इतना ही नहीं अपने एक इंटरव्यू के दौरान मोना कपूरे ने इस बारे में बात करते हुए बताया था कि 'उन्होंने सपने में भी इस बात की उम्मीद नहीं थी कि श्रीदेवी उनके साथ ऐसा करेंगी। ऐसे उनका घर बर्बाद करके उनके पति के साथ अपना घर बसाएगी'।
साथ ही उन्होंने ये भी कहा था कि 'उनके लिए ये जानना काफी शॉकिंग था कि उनके पति किसी और से प्यार करते हैं'। उन्होंने बताया कि 'उनके और बोनी के रिश्ते में ज्यादा स्कोप इसलिए नहीं बचा था, क्योंकि श्रीदेवी बोनी कपूर के बच्चे की मां बन चुकी थीं'।
यह भी पढ़ें: The Kapil Sharma Show में 5 मिनट के लिए लाखों रुपये चार्ज करता है 'चंदू चाय वाला'