बॉलीवुड

Border 2 Update: ‘बॉर्डर 2’ की शूटिंग करते समय वरुण धवन को लगी चोट, पोस्ट देख दुखी हुए फैंस 

Border 2 Update : वरुण धवन 'बॉर्डर 2' की शूटिंग कर रहे हैं। इस दौरान एक हादसे में वो घायल हो गए। उन्होंने इंस्टाग्राम पर चोट की तस्वीर शेयर की है, फैंस हुए दुखी।
2 min read
• •
Updated: 19 Feb 2025, 1:23 PM IST
border 2 varun dhawan
border 2 varun dhawan

Border 2 Update: बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन इस समय मच अवेटेड फिल्म 'बॉर्डर 2' की शूटिंग में बिजी हैं। लेकिन इसी दौरान वरुण धवन एक हादसे का शिकार हो गए हैं। उनकी उंगली में चोट लग गई है और उन्होंने अपने जख्म को गहरा बताया है।

वरुण धवन हुए घायल

वरुण धवन ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी में एक पोस्ट शेयर कर फैंस के साथ अपना दर्द साझा किया है। पोस्ट में उन्होंने अपनी घायल उंगली की तस्वीर भी शेयर की है, जिसमें कट के निशान साफ दिखाई दे रहे हैं।

उन्होंने कैप्शन में लिखा- "ये एक गहरा जख्म है।" इसे देखने के बाद उनके फैंस दुखी हो गए। वो उनके जल्द ठीक होने की दुआएं करने लगे।

varun dhawan injury photo

बॉर्डर 2 स्टार कास्ट 

बीते दिनों, 'बॉर्डर 2' के सेट से मेकर्स ने वरुण धवन और सनी देओल के साथ टीम की पहली तस्वीर भी शेयर की थी। तस्वीर में सनी देओल, वरुण धवन, निर्माता भूषण कुमार, निधि दत्ता, सह-निर्माता बिनॉय गांधी और निर्देशक अनुराग सिंह एक साथ नजर आए।

बॉर्डर 2 रिलीज डेट

इस तस्वीर में सनी देओल और वरुण धवन सेना के टैंक के ऊपर बैठे पोज देते नजर आ रहे हैं, जबकि निर्माता टैंक के सामने खड़े दिखाई दे रहे थे। इन्हें शेयर करते हुए मेकर्स ने लिखा- "एक्शन, विरासत और देशभक्ति! झांसी में 'बॉर्डर 2' 23 जनवरी, 2026 को सिनेमाघरों में आ रही है। वीरता और बलिदान की गाथा के लिए तैयार हो जाइए।"

ये खबर दर्शकों के बीच उत्सुकता पैदा कर रही है कि कैसे वरुण धवन की इस दुर्घटना का असर उनकी आगामी फिल्म पर पड़ेगा? 'बॉर्डर 2' की शूटिंग क्या इससे रुक जाएगी। ये तो आने वाले समय में ही पता चलेगा।

Updated on:
19 Feb 2025, 1:23 PM IST
Published on:
Also Read
View All
“गांधी परिवार में एक रहस्यमयी विदेशी नागरिक का आना…”, सोनिया गांधी को लेकर कंगना रनौत का सनसनीखेज आरोप

बिल्डिंग में लगी आग से बाल-बाल बचा दिव्यांका त्रिपाठी का परिवार, सिक्योरिटी गार्ड की मौत पर एक्ट्रेस ने लिखा इमोशनल नोट

कियारा-सिद्धार्थ की शादी में करण जौहर ने शाहिद कपूर को स्टेज से क्यों उतारा? ‘कॉफी विद करण’ के प्रोमो में सुनाया मजेदार किस्सा

‘कॉफी विद करण 9’ में साथ दिखेंगे सिद्धार्थ-कियारा, बेडरूम में रोल-प्ले के सवाल पर एक्टर ने दिया मजेदार जवाब

‘सीता माता फाइटर नहीं थीं’, ‘रामायण’ में साई पल्लवी के किरदार पर भड़के मुकेश खन्ना, मेकर्स को दी चेतावनी