बॉलीवुड

Box Office Collection: ताबड़तोड़ कमाई के साथ ‘कमांडो 3’ ने मचाया धमाल, अब तक कमाए 33 करोड़

बॉक्स ऑफिस पर चला विद्युत जामवाल का जादू
less than 1 minute read
Dec 15, 2019
Commando 3 Trailer Released : विद्युत और अदा के एक्शन से भरपूर है 'कमांडो 3' का ट्रेलर, देखें वीडियो
सोशल मीडिया फिल्म का ट्रेलर वायरल हो रहा है। दर्शकों को भी यह ट्रेलर पसंद आ रहा है। आदित्य दत्त ने इस फिल्म का

नई दिल्ली। विद्युत जामवाल(Vidyut Jammwal) की फिल्म कमांडो 3 (Commando 3 )को रिलीज हुए 15 दिन हो चुके हैं।बॉलीवुड स्टार विद्युत जामवाल, अदा शर्मा, अंगिरा धर और गुलशन स्टारर फिल्म 'कमांडो 3' 29 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। देशभक्ति की कहानी पर आधारित इस फिल्म में आपको जबरदस्त एक्शन सीक्वेंस देखने को मिलें। यही वजह मात्र 15 दिनों में फिल्म नें 33 करोड़ से अधिक कमा लिए है। हालांकि फिल्म के दूसरे हफ्ते की कमाई बहुत कम रही। फिल्म ने दूसरे हफ्ते में मात्र 2.82 करोड़ ही कमा पाई। वहीं पहले हफ्ते फिल्म ने 30 करोड़ का बिजनेस किया था। इतना ही नहीं कमांडो 3 विद्युत के करियर की सबसे बड़ी ओपनिंग वाली फिल्म साबित हुई है।

कमांडो 3(Commando 3 )पूरे भारत में फिल्म 2541 स्क्रीन पर रिलीज किया गया था इसके बाद भी फिल्म ने रिलीज के 15 दिन में ही करीब 33 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया है। फिल्म ने ओपनिंग डे पर 4.74 करोड़ रुपये का कारोबार किया था। वहीं दूसरे दिन इस फिल्म ने 5.64 करोड़ रुपये कमाए।15वें दिन भी फिल्म ने .2 करोड़ का बिजनेस किया।

बता दें कमांडो 3 को एक्शन के लिए सराहा जा रहा है। इसके साथ ही फिल्म को जनता और क्रिटिक्स से मिक्स रिव्यू मिले हैं।फिल्म की कहानी की बात करें, तो यह फिल्म विद्युत जामवाल (Vidyut Jammwal) यानी कमांडो करण सिंह डोगरा के इर्द गिर्द घूमती है। करण भारत पर होने वाले आतंकवादी हमला को नाकामयाब करते हैं। वो कैसे करते हैं इसके लिए आपको भी फिल्म देखनी पड़ेगी।फिल्म की कहानी अच्छी है, और उससे भी अच्छा विद्युत जामवाल का एक्शन है। फिल्म में विद्युत जामवाल के अलावा अदा शर्मा और एक्ट्रेस अंगिरा धर (Angira Dhar) भी मुख्य किरदार में हैं।

Published on:
15 Dec 2019 08:52 pm