
Box Office collection Report: बॉक्स ऑफिस पर शनिवार, 26 अगस्त को तीन फिल्मों को सबसे ज्यादा दर्शक मिले हैं। ये फिल्मे हैं- सनी देओल की 'गदर 2', आयुष्मान खुराना की 'ड्रीम गर्ल 2' और अक्षय कुमार की 'OMG 2'। 'OMG 2' और 'गदर 2' दो हफ्ते पहले 11 अगस्त को रिलीज हुई थीं, वहीं 'ड्रीम गर्ल 2' इस शुक्रवार यानी 25 अगस्त को रिलीज हुई है। दोनों के बीच में 18 अगस्त को रिलीज हुई अभिषेक बच्चन की 'घूमर' की कमाई 20 लाख से भी नीचे आ गई है और फिल्म मुकाबले से बाहर हो गई है।
शनिवार की तीनों फिल्मों की कमाई
sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक, 400 करोड़ी क्लब में शामिल हो चुकी सनी देओल, अमीषा पटेल की मुख्य भूमिका वाली 'गदर 2' ने शनिवार को 13 करोड़ की कमाई की है। फिल्म के 16वें दिन के लिहाज से ये बेहतरीन कलेक्शन है। आयुष्मान खुराना, अनन्या पांडे, परेश रावल और राजपाल यादव की मुख्य भूमिकाओं वाली 'ड्रीम गर्ल 2' ने भी रिलीज के दूसरे दिन, 26 अगस्त को 13 करोड़ की कमाई की है।
यामी गौतम, पंकज त्रिपाठी और अक्षय कुमार की मुख्य भूमिकाओं वाली 'OMG 2' ने शनिवार को रिलीज के 16वें दिन 3 करोड़, 25 लाख की कमाई की है। इसके बाद फिल्म का घरेलू बॉक्स ऑफिस पर कुल कलेक्शन 131 करोड़ हो गया है।