बॉलीवुड

11वें दिन छप्पर फाड़ कमाई के साथ चला ‘फाइटर’ का जादू, रविवार को लौटी खोई हुई रौनक

Fighter Box Office: 'फाइटर' के कलेक्शन में पिछले कुछ दिनों से कमी देखी जा रही थी। वहीं अब वीकेंड में फिल्म के कारोबार में एक बार फिर बढ़ोतरी हुई है।
less than 1 minute read
• •
Feb 05, 2024
fighter_box_office_collection.jpg

Fighter Box Office Collection: 'फाइटर' को रिलीज हुए 11 दिन हो चुके हैं और फिल्म का बॉक्स ऑफिस पर जादू अब भी बरकरार है। ऋतिक रोशन स्टारर एरियल एक्शन फिल्म को दर्शकों को जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है। पिछले कुछ दिनों से 'फाइटर' के कलेक्शन में कमी देखी जा रही थी। लेकिन वीकेंड में 'फाइटर' के कारोबार में एक बार फिर बढ़ोतरी हुई है।

11वें दिन का कलेक्शन
11 दिनों के कलेक्शन के साथ फिल्म अब 300 करोड़ के करीब आ गई है। सैकनिल्क की शुरुआती रिपोर्ट के मुताबिक 11वें दिन फिल्म ने अब तक ₹ 13.00 करोड़ का धांसू कलेक्शन कर लिया है।

फिल्म के बारे में
250 करोड़ के बजट में बनी सिद्धार्थ आनंद की ये फिल्म करीब 4200 स्क्रीन्स पर देशभर में गणतंत्र दिवस के मौके पर ठीक एक दिन पहले 25 जनवरी को रिलीज हुई थी। इस फिल्म में ऋतिक रोशन के अलावा दीपिका पादुकोण, अनिल कपूर, करण सिंह ग्रोवर, अक्षय ओबरॉय, संजीदा शेख जैसे कलाकर हैं।


यह भी पढ़ें: ओटीटी पर ट्रेंड कर रहीं ये शानदार फिल्में, नहीं होने देंगी बोर, फुल एंटरटेनमेंट के लिए देखें लिस्ट


Updated on:
05 Feb 2024 11:26 am
Published on:
05 Feb 2024 11:26 am
Also Read
View All
‘हनुमान अंश’ के बाद अब एक और आध्यात्मिक फिल्म हो रही तैयार, मेकर्स ने पोस्टर किया रिलीज

‘सड़कें घेरना लोकतंत्र की हत्या’, CJP आंदोलन पर फूटा अभिनेता रणवीर शौरी का गुस्सा, बोले- बैलेट में दिखाओ ताकत

“नाना समर्थकों को राख में बदलते देखूंगी”, तनुश्री दत्ता का नहीं हो रहा गुस्सा शांत, नाना पाटेकर के निधन के बाद बोला हमला

‘मुझे तो नाना पाटेकर की मौत पर शक हो रहा है’, तनुश्री दत्ता ने फिर बोला हमला, सुशांत सिंह राजपूत के नाम को भी घसीटा

कसाब को फांसी दिलाने वाले वकील उज्जवल निकम ने ‘प्रहार’ के मेकर्स के सामने रखी थी बड़ी शर्ते, बोले- असली नामों का होना चाहिए इस्तेमाल