बॉलीवुड

लड़कों का अश्लील चैट ग्रुप ‘Boys Locker Room’ देख Swara Bhaskar का बयान, ट्विटर पर कर रहा ट्रेंड.. जानिए पूरा मामला

स्कूली छात्रों का अश्लील ग्रुप 'Boys Locker Room' की चैट वायरल स्वरा भास्कर ने युवाओं को लेकर जताई चिंता कहा- इनके मां-बाप और टीचर्स को इस बारे में बताना चाहिए
2 min read
May 05, 2020
Swara Bhaskar Reaction on Boys Locker Room Viral Chat
Swara Bhaskar Reaction on Boys Locker Room Viral Chat

नई दिल्ली | सोशल मीडिया (Social Media) वैसे तो कई लोगों के लिए दुनिया से जुड़ने और अपने मन की बात लोगों तक पहुंचाने का जरिया है, लेकिन कई लोग ऐसे हैं जो इसका गलत इस्तेमाल करते हैं। हाल ही में एक ऐसा ही मामला इंस्टाग्राम (Instagram) से सामने आया जहां लड़कों का 'Boys Locker Room' नाम एक अश्लील ग्रुप पाया गया जिसमें लड़कियों की फोटो अपलोड करके उसपर भद्दी और अश्लील बातें की जाती हैं। इस ग्रुप कुछ स्कूली बच्चों के द्वारा बनाया गया है जिसकी चैट वायरल होने के बाद ये मामला सामने आया। दिल्ली महिला आयोग ने इस बात की जानकारी होते ही तुरंत एक्शन लिया और दिल्ली पुलिस, इंस्टाग्राम को नोटिस जारी किया। जिसके बाद ट्विटर पर भी #boyslockerroom ट्रेंड कर रहा है। बॉलीवुड एक्ट्रेस स्वरा भास्कर (Swara Bhaskar) ने भी इसपर चिंता जताई है।

सोशल मीडिया पर इस अश्लील ग्रुप की खबर सामने आने के बाद लड़कियां, पैरेंट्स सब चिंतित है। स्कूली छात्रों की इस तरह की मानसिकता बहुत ही भयावह है। स्वरा ने ट्वीट करके लिखा- युवा होने के दौरान ही जहर किस तरह से फैल रहा है ये #boyslockerroom बयां कर रहा है। इतने छोटे लड़के किस तरह से कम उम्र की लड़कियों के साथ रेप और गैंगरेप करने की प्लानिंग कर रहे हैं। इनके माता-पिता और टीचर्स को ये बताना चाहिए। रेपिस्ट को फांसी पर लटकाना काफी नहीं है। हमें बलात्कारी बनाने वाली मानसिकता पर हमला करना चाहिए।

स्वरा भास्कर (Swara Bhaskar) के इस ट्वीट के अलावा भी कई लोग इस अश्लील ग्रुप को लेकर टिप्पणी कर रहे हैं। ट्विटर पर #boyslockerroom ट्रेंड कर रहा है। जानकारी के मुताबिक, इंस्टाग्राम पर ये ग्रुप दक्षिण दिल्ली के लड़कों द्वारा बनाया गया है जिसमें कम उम्र की लड़कियों की फोटो अपलोड कर उस पर भद्दी टिप्पणी और आपत्तिजनक बातें की जाती थीं। जिसका खुलासा एक लड़की ने किया है। अब इस मामले की जांच दिल्ली पुलिस के साइबर अपराध सेल को दे दी गई है।

Published on:
05 May 2020 01:57 pm