बॉलीवुड

Brahmāstra Movie Trailer: ब्रह्मास्त्र’ का शॉर्ट टीजर हुआ रिलीज, देखें धमाकेदार वीडियों

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट स्टारर 'ब्रह्मास्त्र' फिल्म का शॉर्ट टीजर आउट हो चुका हैं। फैंस फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' का लंबे समय से इंतजार कर रहे थे। बता दे कि उनका इंतजार अब खत्म हो गया हैं। इस फिल्म में आलिया-रणबीर की केमिस्ट्री लोगों को काफी पंसद आने वाली हैं।
less than 1 minute read
• •
Updated: 31 May 2022, 4:27 PM IST
Brahmāstra Movie Trailer release date out Ranbir Kapoor Alia Bhatt
Brahmāstra Movie Trailer: ब्रह्मास्त्र' का ट्रेलर हुआ रिलीज, देखें धमाकेदार वीडियों

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट ‘ब्रह्मास्त्र’ (Ranbir Kapoor Alia Bhatt Brahmastra) रिलीज के लिए तैयार है। मोस्ट अवेटेड मूवी 'ब्रह्मास्त्र' 9 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने को पूरे तरीके से तैयार हैं। बता दे कि अब इस फिल्म का प्रोमोशन जोड़ो शोरो से शुरु हो रहा हैं। आज फिल्म के शॉर्ट टीजर को लांच कर दिया गया हैं। कुछ छंटों में ही फिल्म के शॉर्ट टीजर को लाखों व्यूज मिल चुके हैं।

बता दे कि इस फ‍िल्‍म में रणबीर कपूर स्पेशल पावर वाले कैरेक्टर का रोल प्ले करेंगे। रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के साथ इस फ‍िल्‍म में सदी के महानायक अमिताभ बच्‍चन, डिंपल कपाडिया, नागार्जुन और मौनी रॉय लीड रोल में नजर आएंगे।फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' हिंदी के अलावा तेलुगु, तमिल, मलयालम और कन्नड़ भाषा में रिलीज होगी।

अमिताभ बच्चन का किरदार ब्रह्मा और नागार्जुन का किरदार भगवान विष्णु पर आधारित होगा। फिल्म का टाइटल 'ब्रह्मास्त्र' रखने का कारण है कि इसमें जो ऊर्जा, ज्ञान और ताकत है वो प्राचीन भारत से मिलती है। इस फिल्म के ट्रेलर को दर्शक काफी ज्यादा पंसद कर रहे हैं। फिल्म के ट्रेलर पर लोग काफी अच्छी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

आपको बता दे कि दर्शक इस फिल्म का काफी लंबे समय से इंतजार कर रहे थें। वहीं अब इस फिल्म का प्रोमोशन भी शुरु हो गया हैं। इसी फिल्म के प्रोमोशन के लिए निर्देशक एसएस राजामौली एक्टर रणबीर कपूर और डायरेक्टर अयान मुखर्जी विशाखापट्टनम पहुंचे। जहां उनका जोरदार तरीके से स्वागत हुआ हैं। यह फिल्म सिनेमाघरों में 9 सितंबर को रिलीज होगी।

Updated on:
31 May 2022, 4:27 PM IST
Published on: