बॉलीवुड

ब्रह्मराक्षस 2 में नजर आएगी आशीष कौल और पर्ल वी पुरी की मशहूर जोड़ी

ब्रह्मराक्षस 2 में नजर आएगी आशीष कौल और पर्ल वी पुरी की मशहूर जोड़ी

2 min read
Nov 12, 2020
ब्रह्मराक्षस 2 में नजर आएगी आशीष कौल और पर्ल वी पुरी की मशहूर जोड़ी

मशहूर टीवी शो ब्रह्मराक्षस के दूसरे सीजन में आशीष कौल और पर्ल वी पुरी की ऑनस्क्रीन बाप बेटे की मशहूर जोड़ी नजर आएगी। बालाजी टेलिफिल्म के बैनर तले बने इस शो में मशहूर टीवी एक्ट्रेस निक्की शर्मा और पर्ल वी पुरी मुख्य किरदार में नजर आएंगे।वहीं उनके साथ मशहूर टीवी एक्टर आशीष कौल भी होंगे। जो करीब एक साल बाद एक बार फिर पर्ल के ऑनस्क्रीन पिता शक्ति का किरदार निभाने जा रहे हैं।

जानकारी के अनुसार आशीष और पर्ल की ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री टीवी पर दर्शकों के बीच जबरदस्त हिट रही है। वहीं ऑफ स्क्रीन भी दोनों के बीच बड़ा प्यार और करीबी रिश्ता है। आशीष और पर्ल ने करीब 1 साल पहले एक साथ काम किया था और तब से ही दोनों एक दूसरे के संपर्क में है। शूटिंग सेट पर लंच शेयर करने से लेकर सेट के बाहर डिनर पर मिलने तक आशीष और पर्ल के बीच असली बाप बेटे जैसा रिश्ता है। असल में आशीष के अपने बेटे का भी पर्ल के साथ भाई वाला गहरा कनेक्शन है।

आपको बता दें कि इस रिश्ते के बारे में बताते हुए आशीष ने कहा पर्ल और मेरा रिश्ता उस समय का है। जब एक साल पहले हमने साथ काम किया था। अब हम एक बार फिर सेट पर दोबारा मिल रहे हैं और चीजें वहीं से शुरु हो रही है। जहां हमने इसे छोड़ा था। उसके साथ काम करना और उसके ऑनस्क्रीन पिता की भूमिका निभाना हमेशा ही खुशनुमा अनुभव रहा है। वैसे मैंने कभी भी पर्ल को अपने बेटे से अलग नहीं समझा। वह वाकई बहुत टैलेंटेड बच्चा है और कम समय में ही मैंने उसके साथ एक मजबूत रिश्ता बना लिया है। मैं उसे जिंदगी में आगे बढ़ने की शुभकामनाएं देता हूं। ब्रह्मराक्षस 2 नवंबर 22 से हर शनिवार और रविवार रात 9 बजे ज़ी टीवी पर प्रसारित होगा।

Published on:
12 Nov 2020 07:15 pm
Also Read
View All