अब ऑनलाइन खरीद सकते हैं तैमूर अली खान (Taimur Ali Khan) की Doll
बॅालीवुड इंडस्ट्री के चर्चित स्टार किड्स में से एक तैमूर अली खान (Taimur Ali Khan) सोशल मीडिया सेंसेशन हैं। उनकी तस्वीरें और फोटोज आते ही वायरल हो जाते हैं। काफी वक्त से तैमूर की डोल को लेकर खबरें सामने आ रही हैं। अब यह गुड्डा आप ऑनलाइन खरीद सकते हैं।
जी हां, तैमूर नाम का खिलौना ऑनलाइन मात्र 1,289 रूपये में मिल रहा है। इसी के साथ इस खिलौने में दो कलर च्वाइस भी है। इससे पहले भी ऑफलाइन तैमूर की डोल बिकने की खबरें सामने आई थीं।
गौरतलब है कि कुछ दिन पहले ही तैमूर अली खान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था जिसमें तैमूर अपनी मम्मी करीना कपूर पर गुस्सा करते और फोटोग्राफर्स पर चिल्लाते नजर आए थे।
बता दें, स्टार किड्स में सबसे पॉपुलर तैमूर अली खान भी पापा सैफ अली खान (Saif Ali Khan) और दादा मंसूर अली खान पटौदी की तरह आने वाले सालों में बोर्डिंग स्कूल जाएंगे। उन्हें पढ़ाई के लिए इंग्लैंड के सबसे बड़े स्कूल 'लॉकर्स पार्क प्रेप स्कूल' में भेजा जाएगा।