बॉलीवुड

अनुराग कश्यप ने पीएम मोदी पर कसा तंज, कहा- जिसकी बीवी छोड़कर चली जाती है वो आगे क्या बनता है?

फिल्ममेकर अनुराग कश्यप ने पीएम नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा है।
less than 1 minute read
Dec 30, 2019
caa_nrc_protest_anurag_kashyap_comment_on_pm_modi.jpg

नई दिल्ली। CAA और NRC के विरोध में पूरे देश में प्रदर्शन हो रहे हैं। नागरिकता संशोधन अधिनयम(सीएए) का बॉलीवुड भी जमकर विरोध कर रहा है। फिल्ममेकर अनुराग कश्यप (Anurag Kashyap) ने इस कानून को बकवास बताया था। अब अनुराग ने PM मोदी पर निशाना साधा है।

दरअसल, ट्वीटर पर एक यूजर ने पीएम से उनकी शादी के बारे में सवाल किया था। जिसके ट्वीट का अनुराग ने जवाब दिया है। उन्होंने लिखा- अनुराग ने ट्वीट किया कि जिसकी बीवी छोड़कर चली जाती और फैमिली नहीं होती, पता नहीं आगे चलकर वो क्या बनता है? मोदी जी से पूछो? उनके इस ट्वीट के बाद लोग उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे हैं।हालांकि यूजर ने अपना किया ट्वीट कुछ ही देर बाद डिलीट कर दिया था। लेकिन अनुराग का टव्वीट वायरल हो रहा है।

बता दें इससे पहले अनुराग ने बॉलीवुड महानायक अमिताभ बच्चन से भी भिड़ थे। बिग बी ने ट्वीट किया था कि नया साल आने में बस कुछ ही दिन बाकी हैं, ज्यादा परेशान होने की जरूरत नहीं है, बस 19-20 का ही फर्क है। जिसके जवाब में अनुराग ने लिखा कि अनुराग ने ट्विटर पर इस ट्वीट पर रिप्लाई करते हुए लिखा, “इस बार फर्क उन्नीस बीस का नहीं है सर, इस बार फर्क बहुत बड़ा है। फिलहाल आप कृपया अपनी सेहत का खयाल रखें।अपने हिस्से का आपने 70 के दशक में ही कर दिया था , तबसे अपने अंदर का बच्चन हम अपने अंदर ले के घूम रहे हैं। इस बार सामने गब्बर हो या LION या फिर शाकाल ....हम भी देखेंगे।

Published on:
30 Dec 2019 09:27 am