बॉलीवुड

सलमान खान और अक्षय कुमार सहित 38 बॉलीवुड कलाकारों पर केस दर्ज, हैदराबाद रेप केस से जुड़ा है मामला

सलमान खान, अजय देवगन और अक्षय कुमार सहित 38 फिल्म स्टार्स के खिलाफ मामला दर्ज हुआ है। इनमें साउथ के भी स्टार्स शामिल है। 2019 के रेप केस के मामले में उनके खिलाफ ये एक्शन हुआ है।

2 min read
salman_khan_akshay_kumar_ajay_devgn.jpg
salman khan akshay kumar ajay devgn

नई दिल्ली। बॉलीवुड स्टार्स सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। उनकी सोशल मीडिया पर जबरदस्त फैन फॉलोइंग है। करोड़ों लोग उन्हें फॉलो करते हैं। ऐसे में स्टार्स फैंस के साथ न सिर्फ अपनी तस्वीरें शेयर करते हैं बल्कि देश दुनिया में हो रहीं घटनाओं को लेकर भी अपनी आवाज उठाते हैं। लेकिन कई बार उन्हें मुश्किलों का भी सामना करना पड़ता है। ऐसा ही कुछ इस बार हुआ है। सलमान खान, अजय देवगन और अक्षय कुमार सहित 38 फिल्म स्टार्स के खिलाफ मामला दर्ज हुआ है। इनमें साउथ के भी स्टार्स शामिल है। 2019 के रेप केस के मामले में उनके खिलाफ ये एक्शन हुआ है।

हैदराबाद रेप केस से जुड़ा है मामला
दरअसल, आज से तीन साल पहले हैदराबाद में एक जघन्य रेप केस हुआ था। 4 लोगों ने स्कूटी पर जा रही एक लड़की को पहला अगवा किया। उसके बाद उस लड़की के साथ गैंगरेप किया। इतना ही नहीं, हैवानों ने उस लड़की को जिंदा जला दिया। जब ये खबर सामने आई तो पूरे देश में लोगों का गुस्सा फूट पड़ा था। लोगों ने सोशल मीडिया पर लड़की के लिए इंसाफ की मांग की। ऐसे में कई फिल्म स्टार्स ने सोशल मीडिया पर इस घटना पर अपनी बात रखी थी। लेकिन इस दौरान उनसे एक बड़ी गलती हो गई।

पीड़िता की पहचान की उजागर
अपने पोस्ट में स्टार्स ने पीड़िता का नाम लेकर उसकी पहचान उजागर कर दी थी। इसी को लेकर स्टार्स के खिलाफ केस दर्ज हुआ है। क्योंकि भारतीय कानून के अनुसार, रेप केस पीड़िता की पहचान उजागर करना जुर्म की श्रेणी में आता है। इसके लिए दंड का प्रावधान है। ऐसे में दिल्ली के वकील गौरव गुलाटी ने 38 सितारों के खिलाफ केस दर्ज कराया है।

तुरंत गिरफ्तारी की मांग की
गौरव गुलाटी का कहना है कि दूसरों के लिए रोल मॉडल बनने की बजाए इन कलाकारों ने नियमों का उल्लंघन कर के समाज में एक ग़लत मिसाल पेश की है। उन्होंने अपने पोस्ट में पीड़िता की पहचान को उजागर किया है। ऐसे में उन्होंने मांग की है कि सभी कलाकारों की तुरंत गिरफ्तारी की जाए और इन पर कार्रवाई की जाए। बता दें कि जिन सितारों के खिलाफ केस दर्ज हुआ है। उसमें सलमान खान, अजय देवगन, अक्षय कुमार, अनुपम, रकुलप्रीत सिंह और फरहान अख्तर जैसे स्टार्स का नाम शामिल है।

Published on:
08 Sept 2021 11:03 am
Also Read
View All
Shekhar Suman: सोनिया गांधी के ममता बनर्जी को कांग्रेस ज्वाइन करने के प्रस्ताव पर शेखर सुमन ने ली चुटकी, बोले- कहीं तुम्हारे 2-4 ना भाग जाएं

जब विलेन की एंट्री पर बजती थीं तालियां, नेगेटिव किरदार भी बन जाते थे पसंदीदा, ऐसी है अमरीश पुरी की विरासत

शाहिद कपूर भी निकले जासूस? ‘कॉकटेल 2’ के एक सीन में दिखा ‘धुरंधर’ जैसा संयोग, लोग बनाने लगे मीम्स

स्टेज पर परफॉर्म कर रहे थे दिलजीत दोसांझ, अचानक पहुंच गया खालिस्तानी समर्थक, देखें वीडियो

बेटे प्रतीक के साथ राज बब्बर के बिगड़े रिश्ते फिर हुए जगजाहिर, फाडर्स डे पर नाना के लिए भावुक हुए स्मिता पाटिल के बेटे