21 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

“रणवीर सिंह ने क्यों नहीं किया था फिल्म धुरंधर का प्रमोशन?”, एनिमल थी वजह, मार्केटिंग हेड ने खोले बड़े राज

Ranveer Singh Dhurandhar: सुपरहिट फिल्म 'धुरंधर' के प्रमोशनल कैंपेन के पीछे जो एजेंसी थी उसके फाउंडर वरुण गुप्ता ने खुलासा किया है। उन्होंने बताया कि आखिर क्यों रणवीर सिंह इस फिल्म के प्रमोशन में शामिल नहीं हुए थे?
2 min read
Google source verification
Why Ranveer Singh not promote Dhurandhar Makers reveal key marketing secrets

वरुण गुप्ता ने बताया रणवीर सिंह ने क्यों नहीं किया था धुरंधर का प्रमोशन? (Photo Source- imdb)

Varun Gupta On Ranveer Singh Dhurandhar Promotion: बॉलीवुड निर्देशक आदित्य धर (Aditya Dhar) और सुपरस्टार रणवीर सिंह (Ranveer Singh) की इतिहास रचने वाली फिल्म 'धुरंधर' (Dhurandhar) और 'धुरंधर 2' ने बॉक्स ऑफिस पर सफलता के नए झंडे गाड़े हैं। इस फ्रेंचाइजी ने दुनिया भर में कमाई के अनगिनत रिकॉर्ड भी तोड़े और यह भारतीय सिनेमा की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में शामिल हो गई। फिल्म की इस ऐतिहासिक सफलता के पीछे एक ऐसा समय भी था जब इसे भारी आलोचनाओं का सामना करना पड़ा था। उसी को लेकर अब प्रमोशनल एजेंसी 'मैक्स मार्केटिंग' के फाउंडर वरुण गुप्ता ने फिल्म की रणनीति पर कई खुलासे किए हैं।

रिलीज से पहले आलोचनाओं पर क्या बोले थे निर्देशक आदित्य धर?

मार्केटिंग हेड वरुण गुप्ता ने एवरीडे एम्पायर्स पॉडकास्ड में खास बातचीत की। इस दौरान उन्होंने बताया कि 'धुरंधर' की रिलीज से छह महीने पहले ही 3.5 मिनट का प्रमोशनल एसेट रिलीज कर दिया गया था, जो आमतौर पर हॉलीवुड फिल्मों में देखा जाता है, लेकिन हिंदी सिनेमा में यह एक नया प्रयोग था। लेकिन, जब फिल्म रिलीज होने वाली थी, तब सोशल मीडिया और फिल्म गलियारों में इस बात की चर्चा जोरों पर थी कि फिल्म का प्रमोशन खराब है और इसका कोई बज (Buzz) नहीं बन रहा है।

वरुण गुप्ता ने इन आलोचनाओं को याद करते हुए बताया कि जब भी लोग मार्केटिंग पर सवाल उठाते थे, वह निर्देशक आदित्य धर को आर्टिकल भेजते थे। इस पर आदित्य का जवाब हमेशा शांत और आश्वस्त करने वाला होता था- "सब ठीक है, कोई सवाल नहीं पूछा जाता था।" निर्देशक का अपने काम और विजन पर यह अटूट भरोसा ही था कि पूरी टीम ने उनके लिए पूरी शिद्दत से काम किया।

रणवीर सिंह ने फिल्म का प्रमोशन क्यों नहीं किया? 'एनिमल' से की गई तुलना

सबसे बड़ा सवाल जो हर फैन के मन में था कि आखिर रणवीर सिंह ने फिल्म का प्रमोशन क्यों नहीं किया? इस पर पर्दा उठाते हुए वरुण ने बताया कि यह निर्देशक, निर्माता और अभिनेता के बीच लिया गया एक बेहद सोच-समझकर बनाया गया फैसला था। उन्होंने इसकी तुलना रणबीर कपूर की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'एनिमल' से की और कहा कि जिस तरह उस फिल्म के लिए एक खास रणनीति अपनाई गई थी, वैसा ही यहां भी तय किया गया था।

मेकर्स ने फैसला किया था कि वह एक्टर्स को आगे करके इंटरव्यू या भारी-भरकम प्रमोशनल इवेंट्स करवाने के बजाय 'फिल्म और उसके एसेट्स को खुद बोलने देंगे'। इसके अलावा, वरुण ने पेड स्मीयर कैंपेन (Paid Smear Campaigns) पर बात करते हुए कहा कि आज के समय में ट्रोल्स हर बात पर सवाल उठाते हैं। अगर एक्टर प्रमोशन करे तो लोग कहते हैं कि बड़े स्टार को क्या जरूरत है, और अगर एक्टर सामने न आए तो कहा जाता है कि बज गायब है। लेकिन, 'धुरंधर' ने अपनी शानदार सफलता से सभी आलोचकों को करारा जवाब दे दिया है, जहां पहली फिल्म ने दुनिया भर में 1,300 करोड़ और सीक्वल 'धुरंधर: द रिवेंज' ने 1,800 करोड़ से अधिक की कमाई कर इतिहास रच दिया है।