बॉलीवुड

बॉलीवुड के नए शादीशुदा जोड़े Varun-Natasha पर सेलेब्स ने लुटाया खूब प्यार, जिंदगीभर साथ रहने का दिया आशीर्वाद

अभिनेता वरुण धवन ( Varun Dhawan ) ने की नताशा दलाल ( Natasha Dalal ) संग शादी शादी की खूबसूरत तस्वीरों को एक्टर ने किया शेयर सेलेब्स ने कमेंट कर खूब लुटाया कपल पर प्यार

2 min read
Jan 25, 2021
Celebs Wish Varun Dhawan and Natasha Dalal for Marriage

नई दिल्ली। आम से लेकर खास तक सभी को सुपरस्टार वरुण धवन की शादी का इंतजार था। 24 जनवरी को वरुण ने अपनी चाइल्डवुड फ्रेंड नताशा दलाल संग अलीबाग में शादी कर ली। काफी लंबे समय तक कपल की कोई तस्वीरें मीडिया में नहीं आईं। ऐसे में लोग भी कपल की एक झलक के लिए तरस चुके थे। देर रात सोशल मीडिया दुल्हा-दुल्हन बने वरुण-नताशा की तस्वीरें सामने आईं। जिन्हें देख उनके फैंस ने तो उन्हें बधाई दी ही, लेकिन बॉलीवुड सेलेब्स ने भी कपल पर खूब प्यार लुटाया।

वरुण धवन ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर शादी की तस्वीर पोस्ट की। जिसे देखने के बाद अनुष्का शर्मा, परिणीति चोपड़, दीपिका पादुकोण, और कई सेलेब्स ने कमेंट कर कपल को बधाई दी। एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण ने कपल को बधाई देते हुए कमेंट में लिखा- 'आप दोनों को बधाई,आप दोनों को जीवन भर प्यार और साहचर्य की कामना!.' वहीं अनुष्का लिखती हैं कि बधाई हो वरुण और नताशा...कामना करती हूं कि आप जिंदगीभर खुश रहें, साथ में ग्रोथ करें और हमेशा साथ रहें।

परिणीति ने कपल को बधाई देते हुए हार्ट का इमोजी बनाया है। टाइगर श्रॉफ ने कमेंट करते हुए कपल को बधाई दी। शादी में शमिल करण जौहर ने कमेंट करते हुए कई रेड हार्ट्स के इमोजी बनाए हैं। वरुण की इन खूबसूरत तस्वीरों पर 37 लाख से भी ज्यादा लाइक्स आ चुके हैं। वहीं करीबन 78 हज़ार कमेंट आ चुके हैं। अभी भी स्टार्स वरुण को बधाई देते हुए नज़र आ रहे हैं।

Published on:
25 Jan 2021 10:15 am
Also Read
View All