बॉलीवुड

नहीं रही ‘शूटर दादी’ चंद्रो तोमर, भूमि पेडनेकर और तापसी ने जताया शोक

'शूटर दादी' के नाम से मशहूर शूटर चंद्रो तोमर का निधन हो गया है। उन्हें कोरोना संक्रमण हुआ था। 89 साल की उम्र में उनका निधन हो गया। उनकी बायोपिक में रोल निभाने वाली भूमि पेडनेकर और तापसी पन्नू ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया है।
2 min read
• •
Updated: 30 Apr 2021, 5:45 PM IST
chandro_tomar_1.png

मुंबई। 'शूटर दादी' के नाम से मशहूर वृद्ध शूटर चंद्रो तोमर का निधन हो गया है। बताया जाता है कि वे कोरोना संक्रमित हो गई र्थी। शूटिंग में चंद्रो ने कई प्रतियोगिताएं जीती थीं। प्रकाशी तोमर के साथ जब चंद्रो ने पहली बार गन संभाली तब वे दोनों सीनियर सिटीजन थे। इन पर 'सांड की आंख' नाम से बायोपिक भी बनी। इसमें भूमि पेडनेकर और तापसी पन्नू ने उनके रोल अदा किए थे।

'लगता है कि मेरा कोई हिस्सा चला गया'
भूमि पेडनेकर ने चंद्रो दादी का किरदार स्क्रीन पर प्ले किया था। चंद्रो के निधन से दुखी भूमि ने ट्वीट में लिखा,' चंद्रो दादी के जाने की खबरे से दुखी हूं। लगता है कि मेरा कोई हिस्सा चला गया। उसने खुद अपने नियम बनाए और कई लड़कियों को अपने सपने पाने का रास्ता दिखाया। उसकी विरासत इनमें जिंदा रहेगी। परिवार को सांत्वना। मैं खुशनसीब हूं कि मैंने उनके बारे में जाना और वो बनी।' एक्ट्रेस तापसी पन्नू ने भी अपने ट्वीट में चंद्रो दादी को याद किया। उन्होंने लिखा,'आप हमेशा उन लड़कियों में जीओगी जिनमें आपने जीने की आशा भरी थी।' तापसी ने एक फोटो शेयर की है जिसमें वे और च्रद्रो विक्ट्री साइन बना रहे हैं।

'आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करती रहेंगी'
हरदीप सिंह पुरी ने भी चंद्रो के परिवार को सांत्वना देते हुए ट्वीट किया,' जेंडर ईक्विेलिटी और वूमैन राइट्स की मिसाल श्रीमती चंद्रो तोमर जिन्हें लोग 'शूटर दादी' भी कहते थे, अब नहीं रहीं। पुरुष सत्ता को चुनौती देने का साहस रखने वाली और शूटिंग जैसे खेल को अपनाने वाली आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करती रहेंगी।

चेहरे पर पड़ गए थे छाले
चंद्रो तोमर के लुक के लिए भूमि को मेेकअप करवाने में करीब 3 घंटे लगते थे और करीब 8 घंटे तक इसे लगाकर कर शूट करना होता था। इसी कारण उनके चेहरे पर छाले पड़ गए। भूमि ने इन छालों को अपने चेहरे की एक फोटो शेयर कर दिखाया। इस बारे में भूमि ने कहा था कि,'त्वचा को जो नुकसान हुआ है उससे बचने के लिए मात्र एलोवेरा का उपयोग करने की सलाह उन्हें डॉक्टर ने दी है। इसके अलावा किसी भी त्वचा रोग से जुड़ी दवाई का उपयोग नहीं करना चाहती और एक कलाकार के तौर पर इस फिल्म की क्रिएटिविटी से संतुष्ट हूं और त्वचा का इस फिल्म के लिए जलना उन्हें गौरवान्वित महसूस करवाता है।'

Published on:
Also Read
View All
’50 करोड़ भी नहीं कमानी चाहिए’, सलमान खान की ‘मातृभूमि’ के ट्रेलर पर सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस

मौत से क्या डरना, उसे तो आना है’, डायलॉग के साथ रिलीज हुआ ‘मातृभूमि’ का ट्रेलर, दमदार अंदाज में नजर आए सलमान खान

“गांधी परिवार में एक रहस्यमयी विदेशी नागरिक का आना…”, सोनिया गांधी को लेकर कंगना रनौत का सनसनीखेज आरोप

बिल्डिंग में लगी आग से बाल-बाल बचा दिव्यांका त्रिपाठी का परिवार, सिक्योरिटी गार्ड की मौत पर एक्ट्रेस ने लिखा इमोशनल नोट

कियारा-सिद्धार्थ की शादी में करण जौहर ने शाहिद कपूर को स्टेज से क्यों उतारा? ‘कॉफी विद करण’ के प्रोमो में सुनाया मजेदार किस्सा