बॉलीवुड

परिवार के साथ इस आलीशान घर में रहती हैं माधुरी दीक्षित, तस्वीरें देखकर फटी रह जाएंगी आंखें

माधुरी अपने परिवार के साथ मुंबई के आलीशान बंगले में रहती हैं। उनका मुंबई के पालाटियल में बंगला है। इसमें वह अपने पति श्रीराम नेने और दो बेटों आरिन और रियान के साथ रहती हैं।

2 min read
Madhuri Dixit Home

नई दिल्ली। बॉलीवुड की दिग्गज एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित आज भले ही फिल्मों में कम नजर आती हों लेकिन एक वक्त ऐसा था जब उनकी गिनती बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेसेस में होती थी। उनकी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर करोड़ों का कारोबार करती थीं। आज माधुरी फिल्मों के साथ-साथ टीवी पर भी काफी एक्टिव हैं और डांस शो में जज के रूप में नजर आती हैं। अपने काम से करोड़ों कमाने वाली माधुरी दीक्षित का घर भी बेहद आलीशान है।

खबरों के मुताबिक, माधुरी दीक्षित के पास २५० करोड़ की प्रॉपटी है। माधुरी अपने परिवार के साथ मुंबई के आलीशान बंगले में रहती हैं। उनका मुंबई के पालाटियल में बंगला है। इसमें वह अपने पति श्रीराम नेने और दो बेटों आरिन और रियान के साथ रहती हैं।

माधुरी दीक्षित का घर उनकी ही तरह बेहद खूबसूरत है। उन्होंने अपने घर को सुंदर-सुंदर पेंटिंग्स से सजा रखा है।

माधुरी भगवान गणेश की बहुत बड़ी भक्त हैं। ऐसे में गणेश चतुर्थी के मौके पर वह बप्पा को घर जरूर लाती हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर इसकी तस्वीर भी शेयर की थी।

उन्होंने अपने घर को शानदार रंगो से सजाया है। जिसके साथ उन्होंने मैचिंग फर्नीचर घर में रखा हुआ है।

माधुरी के घर में जिम भी है। वहां पर वह रोजाना वर्कआउट करती हैं।

माधुरी ने अपने घर को छोटे-छोटे डेकोरेटिव आइटम्स से भी सजा रखा है।

Published on:
16 Sept 2021 05:42 pm
Also Read
View All