10 सितंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

डर और कॉमेडी का लगा तड़का, सच में डायन हैं मोहिनी? यामी गौतम की ‘नई नवेली’ का टीजर रिलीज

Yami Gautam Nayyi Navelli Teaser: यामी गौतम की फिल्म 'नई नवेली का टीजर रिलीज हो गया है। फिल्म के टीजर में क्या कुछ नजर आ रहा है, चलिए जानते हैं।
2 min read
Google source verification
Yami Gautam Nayyi Navelli Teaser

यामी गौतम की फिल्म 'नई नवेली' (फोटो सोर्स- Youtube- Amazon MGM Studios India)

Yami Gautam Nayyi Navelli Teaser: बॉलीवुड एक्ट्रेस यामी गौतम धर जल्द ही एक अलग अंदाज में दर्शकों के सामने नजर आने वाली हैं। उनकी आगामी फिल्म 'नई नवेली' का टीजर रिलीज हो गया है, जिसने कहानी को लेकर दर्शकों के मन में कई सवाल खड़े कर दिए हैं। फिल्म में यामी मोहिनी नाम की दुल्हन का किरदार निभा रही हैं, जिसके डायन होने का शक उसके ससुराल में पैदा हो जाता है। हालांकि, टीजर यह साफ नहीं करता कि मोहिनी वास्तव में किसी अलौकिक शक्ति से जुड़ी है या फिर पूरा मामला महज गलतफहमी है।

टीजर में क्या कुछ नजर आया?

फिल्म का टीजर एक परिवार के माहौल से शुरू होता है, जहां एक सदस्य अपनी भाभी को लेकर बेहद गंभीर दावा करता दिखाई देता है। उसका कहना है कि घर में आई नई दुल्हन कोई साधारण महिला नहीं, बल्कि डायन हो सकती है। वह अपने दावे को लेकर इतना आश्वस्त नजर आता है कि परिवार में मौजूद लोगों के बीच स्थिति हास्यास्पद भी हो जाती है।

इसके बाद यामी गौतम की एंट्री मोहिनी के रूप में होती है। उनका किरदार जिस अंदाज में सुपरनैचुरल चीजों की बात करता है, उससे कहानी और भी दिलचस्प हो जाती है। मोहिनी खुद ऐसी बातें करती नजर आती हैं, जिससे यह सवाल और गहरा जाता है कि आखिर वह सामान्य दुल्हन हैं या उनके पीछे कोई रहस्य छिपा है।

डर के साथ कॉमेडी का भी तड़का

'नई नवेली' को सिर्फ हॉरर फिल्म के तौर पर पेश नहीं किया गया है। इसमें फैमिली ड्रामा और कॉमेडी को भी कहानी का हिस्सा बनाया गया है। फिल्म की कहानी मेरठ की पृष्ठभूमि में रखी गई है। यहां एक ऐसे परिवार को दिखाया गया है जिसकी जिंदगी नई दुल्हन के आने के बाद कुछ हद तक बदलती है। लेकिन परिवार के एक सदस्य को उसके व्यवहार में कुछ ऐसा नजर आता है, जिससे उसके मन में मोहिनी को लेकर शक पैदा हो जाता है।

टीजर में यामी का किरदार काफी आत्मविश्वासी दिखाई देता है। वह डरने या घबराने के बजाय अलौकिक दुनिया की बातों को बेहद सहज अंदाज में लेती नजर आती हैं। यही फिल्म के हॉरर और कॉमेडी वाले हिस्से को एक साथ जोड़ता है।

टीजर के आखिर में यामी सीधे कैमरे की तरफ देखकर दर्शकों से कुछ अलग सोचने की अपील करती हैं। इस छोटे से पल से भी अंदाजा लगाया जा सकता है कि फिल्म पारंपरिक भूत-डायन वाली कहानियों से कुछ अलग प्रयोग करने की कोशिश कर रही है।

कौन-कौन है फिल्म में?

'नई नवेली' का निर्देशन बालाजी मोहन ने किया है। फिल्म की कहानी और लेखन में हिमांशु शर्मा और दिव्य निधि शर्मा जुड़े हैं। फिल्म का संगीत जीवी प्रकाश कुमार ने तैयार किया है। यामी गौतम के साथ आदिनाथ एम कोठारे, अनुराग ठाकुर, सुनीता राजवर, मीता वशिष्ठ, आदित्य कुलश्रेष्ठ, सुस्मिता मुखर्जी, सोनल झा, सुनील सिन्हा समेत कई कलाकार नजर आएंगे।

फिल्म का निर्माण आनंद एल राय और हिमांशु शर्मा ने कलर येलो प्रोडक्शन्स के बैनर तले अमेजन एमजीएम के साथ मिलकर किया है। फिल्म को दशहरा से पहले 16 अक्टूबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा। अब देखना दिलचस्प होगा कि मोहिनी का रहस्य क्या है और क्या वह सच में डायन है या फिर कहानी में कुछ और ही ट्विस्ट छिपा है।

बड़ी खबरें

View All

बॉलीवुड

मनोरंजन

ट्रेंडिंग