बॉलीवुड

Chhaava Day 14: रोके नहीं रुक रही ‘छावा’ की कमाई, 14वें दिन कलेक्शन की आई आंधी

Chhaava Day 14: विक्की कौशल की फिल्म छावा ने गुरुवार को धमाल मचा दिया है। फिल्म का कलेक्शन देख मेकर्स खुशी से झूम रहे हैं।

2 min read
Feb 28, 2025
Chhaava Box Office Collection Day 14

Chhaava Box Office Collection Day 14: फिल्म ‘छावा’ को बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हुए 14 दिन यानी 2 हफ्ते हो गए हैं। फिल्म लगातार सफलता के झंडे गाड़ रही है। हर दिन फिल्म नए रिकॉर्ड कायम करती जा रही है। विक्की कौशल की एक्टिंग से लेकर रश्मिका मंदाना संग उनकी जोड़ी के फैंस दीवाने हो गए हैं। फिल्म छावा साल 2025 की पहली फिल्म है, जो 400 करोड़ का तूफानी आंकड़ा छूने जा रही है। फिल्म वीकेंड के साथ ही वीकडेज में भी महाकाय कलेक्शन कर रही है। छावा ने गुरुवार को भी बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया है। फिल्म की कमाई देख मेकर्स भी खुशी से झूम रहे हैं। Sacnilk के आंकड़ों के अनुसार, फिल्म छावा ने रिलीज के 14वें दिन धुआंधार कमाई की है, आइये जानते हैं फिल्म का कलेक्शन…

छावा ने किया गुरुवार को धमाकेदार कलेक्शन (Chhaava Box Office Collection Day 14)

फिल्म छावा ने 14 फरवरी को बॉक्स ऑफिस पर दस्तक दी थी और तब से ही फिल्म का डंका बजा हुआ है। 14 दिन बाद भी फिल्म छावा का धमाल कम होने का नाम नहीं ले रहा है। Sacnilk के आंकड़ों के मुताबिक, विक्की कौशल की फिल्म छावा ने रिलीज के 14वें दिन यानी 27 फरवरी गुरुवार को 12 करोड़ का तूफानी कलेक्शन किया है। वीकेंड पर भी उम्मीद है कि फिल्म धमाकेदार कमाई कर सकती है। अब फिल्म के कुल कलेक्शन की बात करें तो 2 हफ्ते में फिल्म छावा ने 398.25 करोड़ रुपए का कारोबार कर लिया है।

फिल्म में औरंगजेब बने अक्षय खन्ना की एक्टिंग आई फैंस को पसंद

फिल्म छावा का डायरेक्शन लक्ष्मण उतेकर ने किया है। इस फिल्म मे विक्की कौशल और रश्मिका मंदाना के अलावा अक्षय खन्ना की एक्टिंग भी फैंस को पसंद आ रही है। अक्षय खन्ना फिल्म में मुगल सम्राट औरंगजेब बने हैं। साथ ही फिल्म में आशुतोष राणा ने भी अहम भूमिका निभाई है। फिल्म छावा की हर दिन की कमाई को देख अंदाजा लगाया जा रहा है कि छावा के आगे जो फिल्म रिलीज होगी उसे कड़ी मेहनत करनी पड़ सकती है।

Also Read
View All

अगली खबर