एक ओर जहां अनन्या के बॉलीवुड में डेब्यू करने की चर्चा है, वहीं नवंबर में पेरिस में होने वाले 'ले बाल देस' में भी डेब्यू कर रही हैं...
इसमें कोई दोराय नहीं कि अभिनेता चंकी पांडे की बेटी अनन्या पांडे इन दिनों सुर्खियों में हैं। एक ओर जहां उनके बॉलीवुड में डेब्यू करने की चर्चा है, वहीं वो इस बार नवंबर में पेरिस में होने वाले ले बाल देस में भी डेब्यू कर रही हैं। बता दें कि अनन्या उन स्टार बेटियों में से एक हैं, जो फिल्मों में आने से पहले ही खूब सुर्खियां बटोर रही हैं। शाहरुख खान की बेटी सुहाना की वो बहुत क्लोज फ्रेंड हैं। चर्चा है कि अनन्या फिल्म स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2 से बॉलीवुड में डेब्यू कर रही हैं।
अब आते हैं असल बात पर कि आखिर मशहूर कोरियोग्राफर व निर्देशक फराह खान ने चंकी पांडे को बेटी अनन्या का डीएनए टेस्ट कराने की बात क्यों कही। दरअसल, हाल ही अनन्या की मां भावना ने अपने इंस्टाग्राम पर पर उनकी एक तस्वीर शेयर की थी, जिसमें अनन्या बहुत खूबसूरत लग रही थीं। इस तस्वीर पर कोरियोग्राफर-डायरेक्टर फरहा खान ने मजाकिया लहजे में कहा था- प्लीज डीएनए टेस्ट करवाइए। चंकी की बेटी इतनी खूबसूरत व प्यारी कैसे हो सकती है? फराह के इस कमेंट पर कुछ लोगों ने उन्हें ट्रोल भी किया था।
हैरानी वाली बात यह है कि चंकी को फराह की इस बात पर जरा भी बुरा नहीं लगा। लगता भी क्यों...फराह आखिर चंकी की पूर्व प्रेमिका जो ठहरीं। इस बात का खुलासा खुद चंकी ने किया है। फराह के कमेंट पर चंकी ने प्रतिकिया दी है- ‘फराह मेरी बहुत अच्छी दोस्त हैं। मैं उनके कहने का मतलब जानता हूं। उन्होंने अनन्या को खूबसूरत कहा। मैं इसे प्रशंसा के तौर पर लूंगा। फराह, साजिद और मेरा सेंस ऑफ ह्यूमर डार्क है। हम एक-दूसरे के साथ मस्ती-मजाक करते रहते हैं। चंकी ने मजाक करते हुए यह भी कहा- जब मैं जवान था, तब फराह मुझे पसंद करती थीं। मेरे पैरेंट्स डॉक्टर थे, लेकिन मैं डफर था, इसलिए जब मैं यंग था, तब मैंने अपना भी डीएनए टेस्ट करवा लिया था।
बहरहाल, अनन्या अभी महज 18 साल की हैं और उन्हें मीडिया का बहुत अटेंशन मिल रहा है। इस बारे में चंकी ने कहा- यह अच्छा है कि सब उसके बारे में बात कर रहे हैं और अच्छी बातें कर रहे हैं। जब बच्चों के बारे में अच्छी बातें होती हैं, तो बहुत अच्छा लगता है।