बॉलीवुड

सी एम योगी आदित्यनाथ पर बन रही फिल्म! नाम ‘जिला गोरखपुर’, पोस्टर रिलीज

सीएम योगी आदित्यनाथ मात्र 26 साल की उम्र में पहली बार संसद पहुंचे थे
2 min read
Jul 28, 2018
zila gorakhpur
zila gorakhpur

बॉलीवुड में इन दिनों मानों बायोपिक का दौर चल रहा हो। हाल ही में हिंदी सिनेमा के एक्टर संजय दत्त पर बायोपिक बनी थी और यह मूवी बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट हुई थी। बहरहाल, इन दिनों लग रहा है कि बायोपिक का दौर राजनेताओं की ओर भी चला गया है क्योंकि इन दिनों पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के जीवन पर आधारित फिल्म की शूटिंग चल रही है और अब खबर आ रही है कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की बायोपिक बनाई जा रही है। दरअसल, फिल्म 'जिला गोरखपुर' का पोस्टर सोशल मीडिया पर जारी किया गया है।

सोशल मीडिया पर हुआ पोस्टर जारी

दरअसल, सोशल मीडिया पर फिल्म 'जिला गोरखपुर' का पोस्टर तेजी से वायरल हो रहा है इससे यह कयास लगाया जा रहा है कि यह अपकमिंग मूवी उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी के जीवन पर आधारित हो सकती है। यह मूवी में नॉस्ट्रम एंटरटेनमेंट के बैनर तले बन रही है। कयास इसलिए लगाया जा रहा है क्योंकि इस फिल्म के पोस्टर में पीछे की ओर से भगवाधारी एक शख्स खड़ा दिखाई दे रहा है जो कि योगी आदित्यनाथ जैसे लुक में है और सीएम योगी भी गोरखपुर के निवासी और सासंद रहे हैं। इस फिल्म के पोस्टर में चौंकाने वाली बात यह है कि भगवाधारी शख्स ने हाथ में बंदूक भी लिया हुआ है। इसमें गाय के बछड़े की तस्वीर भी साफ झलक रही है। इस फिल्म को विनोद तिवारी प्रोड्यूस कर रहे हैं।

सीएम योगी के जीवन की बड़ी ही दिलचस्प कहानी है

सीएम योगी आदित्यनाथ मात्र 26 साल की उम्र में पहली बार संसद पहुंचे थे। उनकी कहानी बड़ी ही दिलचस्प है। उत्तराखंड (तत्कालीन उत्तर प्रदेश) के पौड़ी जिले के छोटे से गांव पंचूर के राजपूत परिवार में जन्मे अजय सिंह बिष्ट ने मात्र 22 साल की उम्र में ही सांसारिक मोह माया त्याग कर संन्यासी का जीवन धारण कर लिया और अजय सिंह बिष्ट से नाम बदलकर योगी आदित्यनाथ कर लिया। इसके बाद उन्होंने पीछे मुड़कर नहीं देखा और गोरखपुर के गोरक्षपीठ के पीठाधीश्वर से यात्रा शुरू हुई और हिंदू युवा वाहिनी बनाई। इसके बाद संसद पहुंचे और आज देश के सबसे बड़े सूबे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री हैं।

Published on:
28 Jul 2018 05:21 pm
Also Read
View All
सुनीता आहूजा संग विवाद के बीच गोविंदा का बड़ा बयान, बोले- बहुत सी बातें लिखी गईं, माई से प्रार्थना है कि सब साफ हो

ईशा रिखी ने तलाक के बाद बताया क्यों छुपाकर रखी थी बादशाह संग शादी की खबर? बोलीं- मैं तमाशा नहीं बनना चाहती थी

बादशाह संग तलाक के 5 दिन बाद ईशा रिखी ने तोड़ी चुप्पी, शादी टूटने पर बोलीं- मुझे धोखा महसूस हुआ

‘मेरी बेटियों का कोई धर्म नहीं’ अभिनेता अमीन हाजी ने अपनी लव स्टोरी पर किया खुलासा, बोले- दोस्तों ने दी थी चेतावनी

‘अनुभव अच्छा था’ कम उम्र के लड़के से प्यार पर डिंपल कपाड़िया ने कही दिल की बात, सुनाया ‘दिल चाहता है’ का किस्सा