बॉलीवुड

दीपिका पादुकोण का कटा पत्ता, Cocktail 2 में शाहिद कपूर के साथ बनेगी इस साउथ इंडियन एक्ट्रेस की जोड़ी

Cocktail 2 Movie: सुपरहिट फिल्म कॉकटेल के पार्ट 2 में एक साउथ इंडियन एक्ट्रेस की एंट्री हो गई है। इसमें उनकी जोड़ी पहली बार पर्दे पर दिखाई देगी।
2 min read
• •
Updated: 19 Dec 2024, 12:52 PM IST
Cocktail 2 Movie Update Shahid Kapoor Rashmika Mandanna And Kriti Sanon Finalised

Cocktail 2 Movie: साल 2012 में दिनेश विजान ने सुपरहिट फिल्म कॉकटेल बनाई थी। इस फिल्म में सैफ अली खान, दीपिका पादुकोण और डायना पेंटी ने लीड रोल निभाया।

अब बॉलीवुड में चर्चा है कि दिनेश विजान जल्द ही फिल्म कॉकटेल 2 बनाने वाले हैं। इसकी स्टारकास्ट भी फाइनल हो गई है।

मजे की बात ये है कि इस मूवी में इस बार दीपिका पादुकोण और सैफ अली खान है ही नहीं। इस बार इसमें शाहिद कपूर के साथ एक साउथ इंडियन एक्ट्रेस की जोड़ी दिखाई देगी।

कॉकटेल 2 स्टारकास्ट

खबर है कि जानी मानी अभिनेत्री रश्मिका मंदाना फिल्म कॉकटेल 2 में शाहिद कपूर और कृति सेनन के साथ काम करती नजर आ सकती है। कॉकटेल के सीक्वेल में इस बार पूरी नई स्टारकास्ट नजर आएगी। कहा जा रहा है कि शाहिद कपूर और कृति सेनन इसके लिए फाइनल हैं। वहीं अब तीसरी लीड एक्ट्रेस के लिये रश्मिका मंदाना के नाम की चर्चा है।

कॉकटेल 2 डायरेक्टर

कृति सेनन और शाहिद कपूर तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया में एक साथ काम कर चुके हैं। फैंस को इनकी केमिस्ट्री काफी ज्यादा पसंद आई थी। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, फिल्म कॉकटेल 2 की कहानी को लव रंजन ने लिखा है,जबकि इसका निर्देशन होमी अदजानिया करेंगे।

कॉकटेल 2 की स्क्रिप्ट बनकर तैयार है। फिल्म में ह्यूमर के साथ फ्रेंडशिप की बेहतरीन कहानी दिखाई जाएगी। फिल्म में लव ट्रायंगल देखने को मिलेगा। मगर इस बार दीपिका पादुकोण और सैफ की केमिस्ट्री को लोग शर्तिया मिस करेंगे।

Updated on:
19 Dec 2024, 12:52 PM IST
Published on: