बॉलीवुड

Kapil Sharma और Sunil Grover फिर बने दोस्त! जल्द टीवी पर दर्शकों को हंसाते हुए आएंगे नज़र

कपिल शर्मा ( Kapil Sharma ) और सुनील ग्रोवर ( Sunil Grover ) की फिर साथ होने की खबरें आई सामने लॉकडाउन खुलने के बाद साथ में करेंगे काम

2 min read
Friendship between Sunil Grover and Kapil Sharma

नई दिल्ली। टीवी का सबसे लोकप्रिय शो ''द कपिल शर्मा शो' ( The Kapil Sharma Show ) दर्शकों का मन पसंदीदा शो है। शो में आने वाले सभी किरदार दर्शकों के फेवरेट हैं। लेकिन शो में जिस किरदार ने सबसे ज्यादा सुर्खियां बंटोरी वह था गुत्थी का किरदार। जिसे कॉमेडियन और अभिनेता सुनील ग्रोवर ( Sunil Grover ) निभाया करते थे। उनकी एक्टिंग से लोगों का हंस-हंसकर बुरा हाल हो जाता था। लेकिन अचानक से उन्होंने शो को छोड़ दिया। कपिल और सुनील ग्रोवर की लड़ाई ( Kapil Sunil Fight ) की वजह से उन्होंने शो में काम करने से मना कर दिया। सुनील और कपिल को लेकर अब एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जिसे सुन लोग काफी हैरान हो गए हैं।

खबरों की माने तो कॉमेडियन सुनील ग्रोवर ( Comedian Sunil Grover ) एक बार फिर से कपिल के साथ काम करने के लिए राजी हो गए हैं। जी हां, माना जा रहा है कि दोनों ही कलाकारों ने आपसी मनमुटाव खत्म कर एक-दूसरे से सुलह कर ली है। ऐसा कहा जा रहा है कि लॉकडाउन जैसे ही खत्म होगा। दोनों फिर से अपनी कॉमेडी से लोगों को हंसाते हुए नज़र आएंगे। फिलहाल, लॉकडाउन की वजह से इन दिनों चैनल पर शो के पुराने ही एपिसोड ही दिखाए जा रहे हैं।

बता दें 2017 में कपिल और सुनील की ऑस्ट्रेलिया टूर के दौरान दोनों के बीच खूब झगड़ा हुआ था। दोनों की लड़ाई ने मीडिया में खूब सुर्खियां बंटोरी थी। लेकिन कभी भी दोनों ने सामने आकर कभी कुछ नहीं कहा। लेकिन अरबाज खान (Arbaaz Khan) के शो 'क्विक हील पिंच' में कपिल ने खुलकर बात की। उन्होंने कहा कि मीडिया में उनको लेकर काफी अफवाहें उड़ी जो बिल्कुल भी ठीक नही थी। वही कुछ अफवाहें ऐसी थी कि जिसकी वजह से वह डिप्रेशन में चले गए थे। लेकिन जब कपिल की बेटी हुई तब सुनील ने उन्हें बधाई दी थी। सलमान खान के बर्थडे पार्टी पर भी दोनों को एक साथ देखा गया। तब ऐसा लगने लगा था कि जल्द ही दोनों के बीच सब कुछ ठीक हो जाएगा।

Published on:
18 May 2020 09:16 am
Also Read
View All