बॉलीवुड

पाताल लोक प्रोड्यूसर अनुष्का के खिलाफ विधायक ने कराई शिकायत दर्ज

पाताल लोक प्रोडूसर अनुष्का के खिलाफ विधायक ने कराई शिकायत दर्ज

less than 1 minute read
May 24, 2020
अनुष्का शर्मा

बॉलीवुड अभिनेत्री और पाताल लोक वेब सीरीज प्रोड्यूसर अनुष्का शर्मा के खिलाफ लोनी भाजपा विधायक नंदकिशोर गुर्जर ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने रासुका के तहत कार्रवाई की मांग करते हुए वेब सीरीज में फोटो के इस्तेमाल, सनातन धर्म की गलत छवि और भारतीय एजेंसियों के गलत चित्रण का आरोप लगाया है।

चंद दिनों पहले अमेजॉन प्राइम पर रिलीज हुई पाताल लोक web-series जहां सुर्खियों में थी, दर्शक उन्हें जमकर पसंद कर रहे थे, बॉलीवुड सेलिब्रिटी का भी काफी समर्थन मिला था, वहीं यह अब विवादों में घिरती जा रही है, हाल ही में गोरखा समाज द्वारा जातिसूचक शब्द को लेकर आपत्ति दर्ज कराई थी, वहीं अब लोनी से भाजपा विधायक ने वेब सीरीज में उनकी एवं अन्य भाजपा नेताओं की फोटो अपराधिक छवि वाले नेता से जोड़कर प्रयोग करने पर नाराजगी जताई है। इसी के साथ उन्होंने सनातन धर्म की जातियों एवं भारतीय एजेंसियों के गलत चित्रण को भी राष्ट्र द्रोह बताते हुए लोनी कोतवाली में प्रोड्यूसर अनुष्का शर्मा पर रासुका के तहत मामला दर्ज करने को कहां है।

Published on:
24 May 2020 02:57 pm
Also Read
View All