चीन में कोरोना वायरस (Coronavirus) से मरने वालों की संख्या बढ़कर 259 हो गई है अभी तक मुंबई में कोरोनावायरस का कोई भी मामला सामने नहीं आया है
नई दिल्ली।चीन से फ़ैल रहे कोरोनावायरस का घातक प्रकोप धीरे धीरे पूरी तरह से लोगों को अपने आगोश में लेता जा रहा है। अब तक इस बीमारी से मरने वालों की संख्या बढ़कर 259 हो गई है, जबकि 31 प्रांतीय स्तर के क्षेत्रों में 11,791 लोग संक्रमण से प्रभावित हैं। जहां यह बीमारी के फैलने से लोग डर रहे है तो वही बॉलीवुड स्टार्स भी इससे खौफ में नजर आ रहे हैं।
बैसे अभी तक मुंबई में कोरोनावायरस का कोई भी मामला सामने नहीं आया है, लेकिन बॉलीवुड सेलेब्स कोई इससे पूरी तरह से सतर्कता बरतते हुए किसी भी प्रकार का जोखिमउठाने को तैयार नही हैं। हाल ही में एयरपोर्ट पर रणबीर कपूर(Ranbir Kapoor) और सनी लियोनी (Sunny Leone) को अपने चेहरे पर मास्क लगाए हुए देखा गया। जिसकी तस्वीरे सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। बताया जाता है कि मुंबई एयरपोर्ट पर रणबीर कपूर जैसे ही स्पॉट करते हुए देखे गए। उसी दौरान उनकी मास्क पहने तस्वीरें सामने आई। अभिनेता ने टी-शर्ट और खाकी पहन रखा था। साथ ही अभिनेता ने कैप भी पहन रखा था।
View this post on InstagramSafe is the new COOL with @dirrty99 !! Don’t be ignorant about what is happening around you or think the coronavirus s can’t affect you! Be smart and be safe! #india #coronavirus
वैसे रणवीर पहले ऐसे अभिनेता नही है जिन्हें मास्क पहनकर यात्रा करते देखा गया। इससे पहले एक वीडियो में सनी लियोनी(Sunny Leone) और उनके पति डेनियल वेबर भी मास्क लगाए देखे गए हैं।