बॉलीवुड

सलमान खान के बाद अर्जुन रामपाल ने भी फैंस को दिए कोरोना से बचने के सुझाव

कोरोना वायरस देश में फैलने के चलते कई स्टार्स ने फैंस को बचाव के उपाय और सुरक्षित रहने के लिए कहा है। सोशल मीडिया पर सलमान खान, अनुष्का शर्मा, सनी लियोनी सहित कई स्टार्स ने जागरूकता संबंधी मैसेज पोस्ट किए हैं।
2 min read
Mar 06, 2020
सलमान खान के बाद अर्जुन रामपाल ने भी फैंस को दिए कोरोना से बचने के सुझाव
सलमान खान के बाद अर्जुन रामपाल ने भी फैंस को दिए कोरोना से बचने के सुझाव

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन रामपाल ने अपने फैंस को कोरोना वायरस से बचने की सलाह दी है। सोशल मीडिया पर जारी एक पोस्ट में अर्जुन ने लिखा,' बिना मॉस्क के घर से बाहर ना निकलें। अपने साथ हाथ धोने के लिए सैनेटाइजर रखें। किसी से हाथ ना मिलाएं। भीड़भाड़ वाली जगहों पर जाने से बचें। इस वायरस के जाल में ना फंंसे। सुरक्षित रहें।' इस मैसेज के साथ एक्टर ने अपनी एक क्लोजअप फोटो शेयर की है जिसमें वह मॉस्क लगाए दिख रहे हैं।

गौरतलब है कि कोरोना वायरस देश में फैलने के चलते कई स्टार्स ने फैंस को बचाव के उपाय और सुरक्षित रहने के लिए कहा है। सोशल मीडिया पर सलमान खान, अनुष्का शर्मा, सनी लियोनी सहित कई स्टार्स ने जागरूकता संबंधी मैसेज पोस्ट किए हैं।

आपको बता दें कि अर्जुन की गर्लफ्रेंड गैब्रिएला ने पिछले साल 18 जुलाई को बेटे अरिक को जन्म दिया था। बेटे के जन्म का कपल ने ग्रैंड सेलिब्रेशन किया था। हालांकि दोनों ने आधिकारिक रूप से शादी नहीं की है। फिलहाल अर्जुन अपने बेटे के साथ क्वालिटी टाइम स्पैंड करते देखे जाते हैं।

वर्कफ्रंट की बात करें तो पिछली बार अर्जुन 'पलटन' मूवी में नजर आए थे। इस महीने से वह अपनी आगामी मूवी 'अंजान' की शूटिंग शुरू करेंगे। सुपर नेचुरल सब्जेक्ट आधारित इस फिल्म का निर्देशन अमितेब्द्र वत्स करेंगे।

Published on:
06 Mar 2020 09:08 pm