बॉलीवुड

विद्युत जामवाल जब तक करते हैं शूटिंग, मां तब तक लगातार करती हैं पूजा

‘क्रैक’ मूवी के एक्टर विद्युत जामवाल ने मूवी के ट्रेलर रिलीज के दौरान अपनी मां के बारे में बात की। एक्टर ने बताया कि जब भी उनका एक्शन सिक्वेंस शूट होता है उनकी मां लगातार पूजा करती रहती हैं। आइए जानते हैं पूरी स्टोरी…
2 min read
• •
Updated: 9 Feb 2024, 7:58 PM IST
Crakk movie actor Vidyut Jammwal mother Vimala Jamwal keep worshiping while he shoots action sequence
विद्युत जामवाल और उनकी मां।

'क्रैक' मूवी के एक्टर विद्युत जामवाल अपनी फिल्म के रिलीज का इंतजार कर रहे हैं। आज यानी शुक्रवार को उनकी मूवी का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है। मूवी में उनके बहुत ही खतरनाक एक्शन सीन है। मूवी में विद्युत के अलावा अर्जुन रामपाल विलेन की भूमिका में है। वहीं एक्ट्रेस नोरा फतेही और एमी जैक्सन भी फिल्म का हिस्सा है। ट्रेलर रिलीज के मौके पर उन्होंने अपनी मां के बारे में भी बात की।आइए जानते हैं एक्टर ने क्या कहा?

फिल्म 'क्रैक' की रिलीज का इंतजार कर रहे अभिनेता विद्युत जामवाल ने कहा कि जब भी वह घर से कोई एक्शन सीक्वेंस शूट करने के लिए निकलते हैं तो उनकी मां उनके लिए प्रार्थना करती हैंं।

माताएं “क्रैक” होती हैं…
एक्टर अपने अपकमिंग होम प्रोडक्शन मूवी ‘क्रैक’ के ट्रेलर रिलीज के मौके पर मीडिया से बात कर रहे थे। उन्होंने बताया कि उनके लिए 'क्रैक' का क्या मतलब है। अभिनेता ने मीडिया को बताया कि वह इस शब्द को निगेटिव अर्थों से नहीं देखते हैं।
इसी सिलसिले में बात करते हुए उन्होंने मजाक में कहा कि माताएं भी "क्रैक" होती हैं क्योंकि मां के लिए बच्चे की भलाई बहुत जरूरी होती है और उनका सारा ध्यान बस बच्चों पर रहता है।

सुबह से करने लगती है पूजा
एक्टर ने कहा कि “जब भी एक्शन सीक्वेंस की शूटिंग होती है तो मेरी मां सुबह 5:30 बजे पूजा शुरू कर देती हैं और वो तब तक पूजा करती हैं जब तक शूट चलता है। शूट चलता रहता है और उनकी पूजा भी चलती रहती है। और पूजा तभी खत्म होती है जब उस दिन का पैक अप होता है।” बता दें कि विद्युत की मां का नाम विमला जामवाल है।
इस बीच फिल्म के बारे में बात करते हुए विद्युत ने कहा कि 'क्रैक' के साथ, उनका विजन भारतीय सिनेमा में सबसे बड़ी स्पोर्ट्स एक्शन थ्रिलर पेश करना था।


23 फरवरी को मूवी होगी रिलीज
मूवी में अर्जुन रामपाल, नोरा फतेही और एमी जैक्सन ने भी अहम भूमिका निभाई है। विद्युत जामवाल और एक्शन हीरो फिल्म्स ने इसे प्रोड्यूस किया है। आदित्य दत्त ने इसकी स्क्रिप्ट को लिखा है साथ ही इसे डायरेक्ट भी किया है। यह फिल्म 23 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है।

Published on:
Also Read
View All
‘क्यों हिम्मत चाहिए एक अच्छे घर में रहने के लिए’, सुशांत सिंह राजपूत के फ्लैट में रहने को लेकर बोलीं अदा शर्मा

‘कलाकार भी इंसान ही होते है’, दलेर मेहंदी विवाद पर गुरदास मान का आया रिएक्शन, गायकों के प्लेबैक सिंगिंग छोड़ने पर भी दिया बयान

Tanu Weds Manu 3: आर माधवन और कंगना रनौत के बिना नहीं बनेगी फिल्म, आनंद एल राय ने किया साफ

‘फेल होने का डर भारत को पीछे खींच रहा है’, ‘रामायण’ के इंद्र देव के रोल में दिखने वाले कुणाल कपूर ने कही बड़ी बात

‘मोहब्बतें’ फेम किम शर्मा ने भारत लौटकर क्यों की 9 से 5 की नौकरी? अब प्रोड्यूसर बनने के बाद सालों बाद खोले कई राज