बॉलीवुड

महिला संग छेड़छाड़ करने के बाद Vijay Raaz ने मांगी थी माफी, क्रू मेंबर ने बताया क्या हुआ था उस दिन

छेड़छाड़ मामले में फंसे विजय राज ( Vijay Raaz ) को लेकर सेट पर मौजूद एक क्रू मेंबर ने घटना की पूरी जानकरी दी है। क्रू मेंबर का कहना है कि वह लड़की के पहले भी कई बार सेट पर बदतमीजी कर चुके हैं। इस बार जब महिला ने विरोध किया था। तो उन्होंने सेट पर ही माफी मांग ली थी। जिसके बाद शूटिंग को रोक दिया गया था। फिलहाल अभिनेता को जमानत पर छोड़ दिया गया है।
3 min read
• •
Updated: 6 Nov 2020, 9:00 AM IST
Crew member Reveal Of Incident Regarding Vijay Raj Molestation Charge
Crew member Reveal Of Incident Regarding Vijay Raj Molestation Charge

नई दिल्ली। 4 नवंबर को महाराष्ट्र की गोंडिया पुलिस ने छेड़छाड़ मामले में बॉलीवुड अभिनेता विजय राज को गिरफ्तार कर लिया था। अभिनेता पर उनके ही साथ काम करने वाली एक सह-कलाकार ने उत्पीड़न का आरोप लगाया था। गिरफ्तारी के बाद उन्हें कुछ समय बाद जमानत पर छोड़ दिया गया। वहीं अब इस पूरे मामले में एक बड़ा ट्विस्ट आ गया है। दरअसल, एक क्रू मेंबर का बयान सामने आया है। जिसमें उन्होंने उस दिन हुई घटना के बारें में बताया है।

क्रू मेंबर का बयान

एक पत्रिका को दिए बयान में क्रू मेंबर का कहना है कि "जिस वक्त यह घटना हुई वहां पर 30 लोग पहले ही मौजदू थे। जब वह लड़की विजय राज के पास आकर बैठी को उन्होंने उसके सिर पर हाथ फेरते हुए दिखाई दिए थे। बस तभी वह लड़की इस बात से काफी नाराज़ हो गई और अभिनेता पर भड़कने लगी। उसका कहना था कि वर्क प्लेस पर किसी लड़की संग ऐसी हरकत करना सही नहीं था। सेट पर गरमा-गर्मी बढ़ने के बाद डायरेक्टर आए और उन्होंने जब पूरी बात सुनी तो उन्होंने ऑफिशियल शिकायत फाइल करने की बात कही।"

विजय राज ने मांगी माफी

क्रू मेंबर ने आगे बताया कि "लड़की द्वारा कही बातें जब विजय राज समझ आईं तो उन्होंने अपनी गलती मानते हुए, तुरंत माफी मांग ली थी। लेकिन लड़की उसके बाद भी काफी परेशान नज़र आ रही थी। जिसके बाद शूटिंग को रोक दिया गया था। यही नहीं शख्स ने यह भी बताया कि विजय राज उस लड़की के साथ पहली बार ऐसा नहीं किया था। बल्कि वह इसे पहले भी कई बार उसके साथ ऐसी बदतमीज़ी सेट पर कर चुके हैं। उन्होंने इस बात को हैरेसमेंट बताया।

साथ उन्होंने यह भी कहा कि एक सीनियर क्यों ये आजादी महसूस करता है कि उसे सेट पर किसी भी लड़की को छू सकता है। अंत में उन्होंने कहा कि वह बिल्कुल नहीं जानते हैं कि उनका इरादा ठीक था गलत जिसकी वजह से उन्होंने ऐसा किया।"

'शेरनी' फिल्म की कर रहे हैं शूटिंग

अभिनेता के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह इन दिनों उनकी अपकमिंग फिल्म 'शेरनी' ( Sherni ) की शूटिंग कर रहे हैं। शूटिंग के चलते वह मध्य प्रदेश के बालाघाट के एक पांच सितारे होटल में ठहरे में हुए थे। इस फिल्म में अभिनेत्री विद्या बालन ( Vidya Balan ) मुख्य भूमिका में दिखी देंगी। वह इस फिल्म में एक फॉरेस्ट ऑफिसर का किरदार निभाते हुए नज़र आएंगी। बता दें इस फिल्म के निर्देशक अमित मासूरकर ( Amit Masurkar ) हैं।

Published on:
Also Read
View All
पंकज त्रिपाठी ने फिल्मों में आने से पहले होटल में किया था काम, 2 साल होटल में छीलते रहे प्याज और आलू

‘एनिमल’ से ‘वध’ तक नेगेटिव रोल निभाने वाले सौरभ सचदेवा ने टाइपकास्टिंग पर तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैं खुद को एक दायरे में नहीं बांधता’

20 साल बाद साथ आए मिथुन चक्रवर्ती और शिल्पा शिरोडकर, एक्ट्रेस ने फोटो शेयर कर लिखा स्पेशल नोट

सैफ-अमृता के तलाक के बाद भी नहीं आई रिश्ते में कड़वाहट, अमृता सिंह को लेकर सबा बोलीं- ‘बड़ी बहन की तरह समझाती थीं’

बॉक्स ऑफिस पर तीसरे दिन 45% का उछाल फिर भी ‘आदिपुरुष’ से पीछे ‘रामायण’, 182 करोड़ रुपये के पार पहुंचा कलेक्शन