
नई दिल्ली। बॉलिवुड ऐक्टर सलमान खान की मोस्टअवेटेड फिल्म 'दबंग 3' रिलीज से पहले ही चर्चा में बनी हुई है। इस फिल्म को लेकर सलमान के फैंस बहुत उतावले हो रहे है। हो भी क्यों ना भाईजान का चुलबुल अवतार जो है इस फिल्म में। फिल्म का ट्रेलर कल यानी 23 अक्टूबर को रिलीज होना है लेकिन इससे पहले सलमान ने दबंग 3 का एक नया प्रोमो रिलीज किया गया है।
दरअसल, सलमान अपनी आने वाले फिल्म का जोरदार प्रमोशन कर रहे हैं। इसी क्रम में दबंग खान ने इस फिल्म का एक और प्रोमो रिलीज किया गया है। इस नए प्रोमो में सलमान सई मांजरेकर के बारे में बता रहे हैं। इस प्रोमो को शेयर करते हुए सलमान ने कह रहे हैं कि, 'ई है हमारी बेबी खुशी। सीधी साधी मासूम अति सुंदर। इनकी खुशी के लिए हम किसी को भी दुखी कर सकते हैं।'
सलमान ने फिल्म से जुड़े कई टीजर और पोस्टर लगातार शेयर कर रहे हैं। इस टीजर के पहले उन्होंने ने सोनाक्षी सिन्हा यानी रज्जो के किदार का भी विडियो टीजर शेयरल किया था। विडियो में सलमान ने बताया था की 'ये हैं हमारी सुपर मिसेज रज्जो। वाह क्या बात है, अभी भी हमारी हबीबी।'
बता दें कि 23 अक्टूबर को फिल्म का ट्रेलर रिलीज होने वाला है जिसे लेकर फैंस काफी उत्साहित हैं। माना जा रहा है कि मुंबई के अलावा चेन्नै, बेंगलुरु, हैदराबाद, दिल्ली, जयपुर, कोलकाता, अहमदाबाद, इंदौर और लखनऊ में एकसाथ ट्रेलर लॉन्च किया जाएगा। वहीं ये फिल्म 20 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।