बॉलीवुड

‘तेरी आंख्या का यो काजल’ सॉन्ग पर नाचे ‘डांसिंग अंकल’, डांस देख भूल जाएंगे सपना चौधरी को

डब्बू अंकल का शादी में डांस करते हुए वीडियो ऐसा वायरल हुआ कि रातों-रात स्टार बन गए।
2 min read
• •
Jun 15, 2018
sapna chaudhari
sapna chaudhari

गोविंदा के डांस के कॉपी कर 'डांसिग अंकल' के नाम से डब्बू उर्फ प्रोफेसर संजीव श्रीवास्त के एक के बाद एक डांस वीडियो सामने आ रहे हैं। उनका एक और वीडियो अब यूट्यूब पर तेजी से वायरल हो रहा है। बता दें कि इस बार वह गोविंद नहीं बल्कि हरियाणवी डांसर सपना चौधरी के आईकॉनिक सॉन्ग 'तेरी आंख्या का ये काजल...' पर थिरतकते और उनकी नकल करते नजर आ रहे हैं।

गोलमटोल से दिखने वाले डांसिंग अंकल को देखकर कोई इस बात का अंदाज नहीं लगा सकता कि वह इतने जानदार डांस भी कर सकते हैं। बता दें कि डब्बू अंकल का शादी में डांस करते हुए वीडियो ऐसा वायरल हुआ कि रातों-रात स्टार बन गए। यहीं नहीं उनके डांस वीडियो को देखकर बॉलीवुड के बड़े बड़े स्टार्स भी उनसे मिलने को बेताब हो गए। यहीं नहीं खुद सामने से सुनील शेट्टी ने उन्हें मिलने के लिए अपने घर पर बुलाया। इसके बाद उनका गोविंदा और सलमान खान से मिलने का बरसो पुरान सपना भी पूरा हुआ।

हाल ही में डब्बू अंकल ने सलमान के साथ गोविंदा से माधुरी दीक्षित के डांसिंग शो 'डांस दीवाने' के सेट पर मुलाकात की। जहां दोनों ने 'मैं से मीना से न साकी से...दिल बहलता है मेरा आपके आ जाने से' पर अपने सिग्नेचर स्टेप्स दिखाए।

Published on:
15 Jun 2018 05:57 pm
Also Read
View All
‘आप US के नागरिक हैं देश में दखलअंदाजी न करें’, अभिनेता इमरान खान पर भड़कीं पूनम पांडे, बोलीं- यहां बहुत ड्रामा चल रहा है

गरबा इवेंट से मुस्लिमों को जबरन निकालने पर लोकगायक आदित्य गढ़वी ने तोड़ी चुप्पी, बोले- मेरा मंच संगीत और भक्ति के लिए है

Rise And Fall 2 में अब होगा बड़ा धमाका, सीजन 1 के सबसे चर्चित कंटेस्टेंट रहे पवन सिंह की हो सकती है वापसी

‘मां का मुझे फोन आया’, नाना पाटेकर के निधन के 8 दिन बाद बेटे मल्हार का छलका दर्द, बोले- मैं सदमे में चला गया

भारत छोड़ने के नोटिस के बाद इमरान खान की गर्लफ्रेंड लेखा का पहला पोस्ट आया सामने, बॉयफ्रेंड के साथ शेयर की तस्वीर