बॉलीवुड

‘श्री सुबोध जी से एक वीडियो बनवा दीजिए’, मीका सिंह ने सीएम धामी से की गुजारिश, अब पोस्ट कर जताया आभार

Daler Mehndi Controversy: दलेर मेहंदी विवाद पर अब एक बार फिर मीका सिंह ने एक्स पर पोस्ट करते हुए अपनी बात रखी है। मीका ने कहा है कि उन्हें खुद उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी का कॉल आया था। मीका ने सीएम का आभार भी जताया है।
2 min read
• •
Updated: 23 Oct 2026, 2:01 PM IST
Daler Mehndi Controversy
दलेर मेहंदी (फोटो सोर्स- IMDb)

Daler Mehndi Controversy: मशहूर पंजाबी सिंगर दलेर मेहंदी को लेकर शुरू हुआ विवाद अब उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी तक पहुंच गया है। इस मामले में दलेर मेहंदी के भाई और सिंगर मीका सिंह लगातार सोशल मीडिया पर अपनी बात रख रहे हैं। अब मीका सिंह ने दावा किया है कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उन्हें व्यक्तिगत तौर पर फोन करके इस मामले पर बातचीत की है। मीका ने मुख्यमंत्री के इस कदम की तारीफ करते हुए उनसे उत्तराखंड के वन मंत्री सुबोध उनियाल से दलेर मेहंदी से माफी मांगने के लिए कहने की अपील की है।

दरअसल, उत्तराखंड के वन मंत्री सुबोध उनियाल ने आरोप लगाया था कि दलेर मेहंदी टिहरी गढ़वाल के कुंजापुरी मेले में परफॉर्मेंस के दौरान कथित तौर पर नशे में थे। मंत्री के मुताबिक, इसी वजह से वह ठीक तरह से गाना नहीं गा पाए। उन्होंने यह भी दावा किया था कि दलेर मेहंदी को कार्यक्रम के लिए करीब 35 लाख रुपये का भुगतान किया गया था।

इस बयान के सामने आने के बाद मीका सिंह ने सोशल मीडिया पर नाराजगी जाहिर की थी। मीका का कहना है कि दलेर मेहंदी शराब नहीं पीते और उनके बारे में इस तरह की बात कहना गलत है। वह लगातार मंत्री सुबोध उनियाल से अपने भाई से माफी मांगने की मांग कर रहे हैं।

मीका सिंह ने CM धामी की तारीफ की

शुक्रवार को मीका सिंह ने एक्स पर पोस्ट कर बताया कि उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उन्हें खुद फोन किया। मीका ने मुख्यमंत्री के प्रति सम्मान जताते हुए कहा कि उन्होंने दलेर मेहंदी से जुड़े मामले को लेकर उनसे व्यक्तिगत तौर पर बातचीत की है।

मीका ने मुख्यमंत्री को ‘हंबल’ और जमीन से जुड़े हुए व्यक्ति के तौर पर बताया। उन्होंने कहा कि वह मुख्यमंत्री के इस कदम की सराहना करते हैं और उम्मीद करते हैं कि वह इस विवाद को सम्मानजनक तरीके से खत्म कराने में मदद करेंगे।

मीका सिंह ने मुख्यमंत्री से अपनी खास अपील भी रखी। उन्होंने कहा कि सुबोध उनियाल से एक छोटा सा वीडियो जारी कर अपने बयान को स्पष्ट करने और दलेर मेहंदी से माफी मांगने के लिए कहा जाए। मीका के मुताबिक, गलतफहमियां हो सकती हैं, लेकिन उन्हें सम्मानजनक तरीके से दूर भी किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि इस तरह के कदम से विवाद खत्म करने में मदद मिलेगी और दलेर मेहंदी की प्रतिष्ठा और सम्मान भी बरकरार रहेगा। मीका ने मुख्यमंत्री के नेतृत्व पर भरोसा जताया।

दलेर मेहंदी के समर्थन में उतरे सितारे

इस विवाद के बीच कई बॉलीवुड कलाकार दलेर मेहंदी के समर्थन में सामने आए हैं। अनुपम खेर, शान और राजपाल यादव समेत कई सितारों ने उनके पक्ष में अपनी प्रतिक्रिया दी है। हालांकि, विवाद पर दलेर मेहंदी की ओर से अभी तक कोई विस्तृत आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

बता दें कि मीका सिंह और दलेर मेहंदी सगे भाई हैं। ऐसे में मीका लगातार अपने भाई के समर्थन में सोशल मीडिया पर आवाज उठा रहे हैं। अब देखना होगा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और मंत्री सुबोध उनियाल की ओर से इस मामले पर आगे क्या प्रतिक्रिया सामने आती है।

Updated on:
23 Oct 2026, 2:01 PM IST
Published on:
Also Read
View All
“मुंबई मेयर को मिला धमकी भरा ईमेल”, दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट और अमिताभ बच्चन का घर ‘जलसा’ निशाने पर

टाइगर श्रॉफ की मां आयशा ने शेयर की बेटे की सबसे बड़ी ताकत वाली वीडियो, फायरिंग के बाद चर्चा में है परिवार

Udta Teer Review: दिमाग घर छोड़कर आएं वरना ले बैठेंगे ‘उड़ता तीर’, कॉमेडी के नाम पर देशभक्ति का मजाक उड़ाती है आयुष्मान-सारा की फिल्म

गैर जमानती वारंट हुआ खारिज, तो राखी सावंत ने किया पोस्ट, भगवान का किया शुक्रिया अदा, बोलीं- भारत ही मेरा परिवार

Udta Teer Twitter Review: आयुष्मान- सारा की फिल्म को देख कोई बोला- सुपरहिट, तो किसी ने दी 100% मनोरंजन की गारंटी, पढ़ें पब्लिक रिव्यू