
फिल्म उड़ता तीर को देखकर लोगों ने दिए रिएक्शन (Photo Source- Twitter/)
Udta Teer Twitter Review in Hindi: बॉलीवुड के वर्सेटाइल अभिनेता आयुष्मान खुराना (Ayushmann Khurrana) एक बार फिर अपनी हटके और यूनिक स्क्रिप्ट वाली फिल्म 'उड़ता तीर' को लेकर सिनेमाघरों में लौट आए हैं। आकाश कौशिक के निर्देशन में बनी यह मच अवेटेड स्पाई-कॉमेडी मूवी को लेकर दर्शकों के बीच भारी उत्साह देखने को मिल रहा है। फिल्म की सबसे बड़ी यूएसपी इसकी अनोखी और मजेदार कहानी है, जिसमें एक पाकिस्तानी जासूस याद्दाश्त खोने के बाद खुद को भारतीय एजेंट समझने लगता है। फिल्म के इस दिलचस्प कॉन्सेप्ट और बेहतरीन कॉमिक पंच्स ने रिलीज होते ही दर्शकों का दिल जीत लिया है। सोशल मीडिया पर फर्स्ट डे फर्स्ट शो देखकर आए लोगों ने रिएक्शन देने शुरू कर दिए हैं।
फिल्म की कहानी एक ऐसे सीक्रेट एजेंट के इर्द-गिर्द घूमती है, जो बॉर्डर पार की कॉमिक गड़बड़ियों के केंद्र में है। जब एक पाकिस्तानी जासूस की याद्दाश्त चली जाती है, तो उसे गलतफहमी हो जाती है कि वह भारत का सीक्रेट एजेंट है। पहचान का यह कन्फ्यूजन फिल्म में एक के बाद एक ऐसी परिस्थितियां पैदा करता है, जो दर्शकों को ठहाके लगाने पर मजबूर कर देती हैं। इसी को लेकर अब सोशल मीडिया पर लोगों ने रिएक्शन देने लग गए हैं।
एक यूजर ने लिखा, फिल्म को 4 स्टार रेटिंग। #उड़ता तीर अपनी ट्विस्टी कहानी से हैरान करती है जो पूरे रनटाइम में ह्यूमरस और मजेदार बनी रहती है। हमने देशभक्ति फिल्में देखी हैं, लेकिन ऐसी पहले कभी नहीं देखी! यह 'गलतियों की कॉमेडी' और 'सिचुएशनल कॉमेडी' है जो बॉलीवुड में लंबे समय के बाद सही तरीके से की गई है।" दूसरे ने लिखा, "आयुष्मान खुराना का काम शानदार है। उन्होंने कॉमेडी, एक्शन और भावनाओं के बीच बहुत ही बेहतरीन संतुलन बनाया है। सारा अली खान बहुत प्यारी लग रही हैं, और उनका रोमांटिक ट्रैक कहानी में एक अलग ही मिठास जोड़ता है। 100% मनोरंजन की गारंटी।"
क्रिटिक्स सुमित कदल ने लिखा, "हंसी से भरपूर, एक शानदार क्लाइमैक्स वाली फिल्म। 'उड़ता तीर' 2026 की सबसे अनोखी, मनोरंजक और समझदारी से लिखी और निर्देशित फिल्मों में से एक है। आप इसे एक 'स्पाई कॉमेडी' (जासूसी कॉमेडी) कह सकते हैं, जो दर्शकों को लगातार हंसाने में कामयाब रहती है। आयुष्मान खुराना ने बेहतरीन अभिनय किया है और वह एक पाकिस्तानी एजेंट के रोल में बिल्कुल फिट बैठते हैं। लीक से हटकर और अनोखे कंटेंट में अपनी अलग छाप छोड़ना हमेशा से उनकी सबसे बड़ी खूबी रही है, और इस फिल्म में भी उन्होंने कमाल कर दिया है।"
एक ने लिखा, "एक चीज जो मेरे लिए बिल्कुल अप्रत्याशित थी, वह हैं राहुल बोस। एक ऐसे अभिनेता, जो फिल्म के सबसे अजीबोगरीब, फिर भी बेहद मजेदार दृश्यों में पूरी तरह से डूब जाते हैं! यह ऐसी कॉमेडी है जो पुराने हो चुके सोशल मीडिया मीम्स पर निर्भर नहीं है! क्या शानदार सरप्राइज है!"
एक यूजर ने लिखा, "उड़तातीर (UdtaTeer) काफी मनोरंजक है और एक बेहतरीन 'कॉमेडी ऑफ एरर्स' (गलतियों से पैदा होने वाली कॉमेडी) है। यह देशभक्ति से जुड़ी कॉमेडी बहुत शानदार है। यकीनन, इस साल के सबसे मजेदार अनुभवों में से एक हैं! फिल्म की लंबाई औ स्क्रीनप्ले पूरी तरह से हास्य और मस्ती से भरी है।"
एक और क्रिटिक्स ने लिखा, बॉलीवुड में ऐसे बनती है कॉमेडी! इतने सारे ट्विस्ट, टर्न और प्लॉट में बदलाव… एक सेकंड के लिए भी बोरिंग नहीं! एकदम फुल-ऑन एंटरटेनर और बॉलीवुड की बेहतरीन फिल्मों में से एक! महामारी के बाद आयुष्मान खुराना की सबसे बेहतरीन फिल्म पूरे परिवार के साथ जाओ, जरूर देखो!"
Updated on:
23 Oct 2026, 11:29 AM IST
Published on:
23 Oct 2026, 10:32 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.