23 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

‘घूसखोर पंडत’ विवाद पर मनोज बाजपेयी ने तोड़ी चुप्पी, रितेश शाह बोले- हम थोड़े हैरान रह गए थे

Manoj Bajpayee On Ghooskhor Pandat Controversy: मनोज बाजपेयी ने हाल ही में अपनी फिल्म गजब रात को लेकर हुए विवाद पर बात की है। मनोज और फिल्म के निर्देशक रितेश शाह ने बताया कि कैसे उन्हें बड़ा झटका लगा था जब फिल्म के टाइटल को लेकर विवाद शुरू हो गया था।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुंबई

•

image

Himanshu Soni

•

Updated: 23 Oct 2026, 8:49 AM IST

Manoj Bajpayee On Ghooskhor Pandat Controversy

मनोज बाजपेयी (फोटो सोर्स- IMDb)

Manoj Bajpayee On Ghooskhor Pandat Controversy: मनोज बाजपेयी की फिल्म ‘गजब रात’ अपनी रिलीज से पहले ही विवादों में आ गई थी। फिल्म का पुराना नाम ‘घूसखोर पंडत’ था, जिसको लेकर ब्राह्मण समुदाय के कुछ लोगों ने आपत्ति जताई थी। उनका कहना था कि फिल्म के शीर्षक में ‘पंडत’ शब्द को भ्रष्टाचार से जुड़े शब्द के साथ जोड़ने से उनकी भावनाएं आहत हुई हैं। मामला अदालत तक पहुंचने के बाद मेकर्स ने फिल्म का नाम बदलकर ‘गजब रात’ कर दिया। अब अभिनेता मनोज बाजपेयी और निर्देशक रितेश शाह ने इस पूरे विवाद पर अपनी बात रखी है।

रितेश शाह ने विवाद पर क्या कहा?

इंडिया टुडे से बातचीत में रितेश शाह ने कहा कि फिल्म का पुराना नाम रखने के पीछे किसी की भावनाओं को ठेस पहुंचाने का इरादा नहीं था। उन्होंने बताया कि जब विवाद सामने आया तो पूरी टीम हैरान रह गई थी और उन्होंने खुद से सवाल किया कि क्या उनसे कोई चूक हुई है।

रितेश शाह के मुताबिक, कलाकारों के सामने दो रास्ते थे। पहला यह कि वे अपने फैसले का बचाव करें और दूसरा यह कि अगर किसी की भावनाएं आहत हुई हैं तो उसे स्वीकार किया जाए। उन्होंने कहा कि उनके लिए किसी की भावनाओं को समझना ज्यादा जरूरी था, क्योंकि वे नहीं चाहते थे कि फिल्म देखने का अनुभव किसी के लिए खराब हो।

'टीम ने दूसरे नामों पर किया विचार'

निर्देशक ने बताया कि विवाद सामने आने के बाद टीम ने तुरंत दूसरे संभावित नामों पर विचार शुरू कर दिया। उनका कहना था कि नाम बदलते समय यह भी ध्यान रखना जरूरी था कि कहानी के साथ कोई समझौता न हो। इसलिए ऐसा नाम चुना गया, जो फिल्म की कहानी के अनुरूप हो।

रितेश शाह ने यह भी स्पष्ट किया कि विवाद के कारण फिल्म की कहानी या कंटेंट में कोई बदलाव नहीं किया गया है। उनके मुताबिक, फिल्म पहले ही पूरी हो चुकी थी और टीम केवल शीर्षक को लेकर फैसला बदलने पर सहमत हुई। उन्होंने कहा कि अगर लोगों को फिल्म की पूरी कहानी और संदर्भ पता होता तो शायद पुराने शीर्षक को लेकर आपत्ति नहीं होती।

मनोज बाजपेयी ने बताया, पहले से मौजूद थे कई नाम

मनोज बाजपेयी ने भी फिल्म के नाम को लेकर दिलचस्प बात बताई। अभिनेता ने कहा कि विवाद से पहले ही टीम के पास फिल्म के कई संभावित नाम मौजूद थे। उन्होंने बताया कि मेकर्स आपस में अलग-अलग शीर्षकों पर चर्चा करते रहते थे और इसी प्रक्रिया में ‘घूसखोर पंडत’ नाम भी सामने आया था।

मनोज ने हल्के-फुल्के अंदाज में कहा कि अगर कल कोई यह कह दे कि ‘रात गजब नहीं है’, तो भी उन्हें कोई परेशानी नहीं होगी और जरूरत पड़ने पर वे फिर कोई नया नाम रख सकते हैं।

‘घूसखोर पंडत’ नाम को लेकर विवाद इसी साल हुआ

बता दें कि ‘घूसखोर पंडत’ नाम को लेकर विवाद इसी साल शुरू हुआ था। आपत्ति मुख्य रूप से ‘पंडत’ शब्द को भ्रष्टाचार से जुड़े शब्द के साथ इस्तेमाल किए जाने को लेकर थी। विवाद के बाद मेकर्स ने मूल शीर्षक वापस लेते हुए फिल्म का नाम ‘गजब रात’ कर दिया।

रितेश शाह के निर्देशन और नीरज पांडे के निर्माण में बनी इस थ्रिलर फिल्म में मनोज बाजपेयी के अलावा दिव्या दत्ता, साकिब सलीम और श्रद्धा दास भी नजर आ रहे हैं। फिल्म 23 अक्टूबर को नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो चुकी है।

बड़ी खबरें

View All

बॉलीवुड

मनोरंजन

ट्रेंडिंग