23 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

‘सुशांत सिंह राजपूत का चल रहा था डिप्रेशन का इलाज’, अभिनेत्री स्मिता जयकर ने रिया चक्रवर्ती के मैसेज को लेकर किया खुलासा

Smita Jaykar On Sushant Singh Rajput: अभिनेत्री और स्पिरिचुअल हीलर अभिनेत्री स्मिता जयकर ने सुशांत सिंह राजपूर को लेकर खुलासा किया है। उन्होंने कहा कि अगर वह मेरे आश्रम आ जाते, तो शायद बच जाते।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुंबई

•

image

Priyanka Dagar

•

Updated: 23 Oct 2026, 10:10 AM IST

smita jaykar on sushant singh rajput

स्मिता जयकर ने सुशांत सिंह राजपूत को लेकर किया खुलासा (Photo Source- Instagram/@smitajayakar_official)

Smita Jaykar On Sushant Singh Rajput: दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) की मौत को भले ही 6 साल बीत चुके हैं, लेकिन उनसे जुड़े खुलासे और यादें आज भी लोगों को झकझोर कर रख देती हैं। अभिनेत्री और स्पिरिचुअल हीलर स्मिता जयकर (Smita Jaykar) ने सुशांत से जुड़ी कई अनसुनी बातें शेयर की हैं। उन्होंने बताया कि अभिनेता का हिंदुजा हॉस्पिटल में डिप्रेशन का इलाज चल रहा था। और रिया चक्रवर्ती के कहने पर वह हिंदुजा अस्पताल में सुशांत से मिलने गई थीं और उन्हें अपने आश्रम लाने की तैयारी कर रही थीं।

अभिनेत्री स्मिता जयकर ने सुशांत सिंह राजपूक को लेकर क्या कहा?

अभिनेत्री स्मिता जयकर ने सिद्धार्थ कन्नन के साथ खास बातचीत की। इस दौरान उन्होंने उस दौर को याद किया जब दिवंगत अभिनेता का अस्पताल में इलाज चल रहा था। स्मिता ने बताया कि उन्होंने और रिया चक्रवर्ती ने पहले फिल्म 'सोनाली केबल' में साथ काम किया था, जहां उन्होंने स्पिरिचुअल हीलिंग पर चर्चा की थी। इसी पुराने रिश्ते के चलते रिया ने उन्हें फोन किया और सुशांत की हालत को देखते हुए अस्पताल आकर मिलने की रिक्वेस्ट की थी।

सुशांत से अपनी मुलाकात को याद करते हुए स्मिता ने कहा, "जब सुशांत हिंदुजा अस्पताल में भर्ती थे, तो मैं उन्हें हीलिंग देने गई थी। वहां उनका डिप्रेशन का इलाज चल रहा था। रिया के मैसेज पर मैं उनसे मिलने पहुंची। सुशांत ने मेरी बातें बहुत ध्यान से सुनीं और वह काफी पॉजिटिव लग रहा था। हम उन्हें अपने आश्रम लाने का प्लान बना रहे थे, और वह एक प्रोसेस के लिए तैयार भी हो गए थे। लेकिन उस रात रिया का मैसेज आया कि सुशांत की हालत फिर से बिगड़ रही है। काश वह हमारे पास आ जाते।"

रिया चक्रवर्ती के समर्थन में बोलीं स्मिता, कहा- "उसे बेवजह घसीटा गया"

सुशांत सिंह राजपूत की असामयिक मौत 14 जून साल 2020 में हुई थी। वह अपने मुंबई वाले घर में मृत पाए गए थे। जिसके बाद तत्कालीन पार्टनर रिया चक्रवर्ती (Rhea Chakraborty) को सोशल मीडिया और जांच एजेंसियों की कड़ी आलोचनाओं का सामना करना पड़ा था। इस पर बात करते हुए स्मिता जयकर ने रिया का खुलकर समर्थन किया।

उन्होंने कहा कि रिया ही वह इंसान थीं जो उस मुश्किल समय में सुशांत के साथ थीं और उनकी हरसंभव मदद करना चाहती थीं। स्मिता ने दुख जताते हुए कहा, "इस बेचारी लड़की को इस सब में बेवजह घसीटा गया। जब मैंने उसके साथ काम किया था, तो वह बेहद प्यारी लड़की थी जो अपने पार्टनर की खातिर फिक्रमंद थी।" स्मिता ने अंत में कहा कि आज भी उन्हें इस बात का गहरा अफसोस है कि यदि सुशांत से संपर्क और गहरा रहता, तो शायद उनकी जान बचाई जा सकती थी।

बड़ी खबरें

View All

बॉलीवुड

मनोरंजन

ट्रेंडिंग