बता दें, जुहू फायरिंग की घटना के महज दो दिन बाद ही टाइगर श्रॉफ ने अपनी आगामी फिल्म 'लग जा गले' की शूटिंग दोबारा शुरू कर दी है। उनके इस पेशेवर रवैये और हिम्मत की हर तरफ सराहना हो रही है। जहां एक तरफ मुंबई पुलिस इस हमले के पीछे लॉरेंस बिश्नोई गैंग और अन्य संदिग्धों की गहन जांच कर रही है, वहीं दूसरी तरफ अनुपम खेर, मिका सिंह, सुनील शेट्टी और महाराष्ट्र सरकार के मंत्री आशीष शेलार जैसे दिग्गजों ने घर पहुंचकर श्रॉफ परिवार से मुलाकात की है।